IMG 20210918 WA0002

हावड़ा के बांधाघाट इलाके में पुराने मकान का हिस्सा ढहा, एक घायल

धर्मवीर कुमार सिंह, हावड़ा: उत्तर हावड़ा के बांधाघाट मे एक पुरानी ईमारत के गिरने से इलाके के लोगो में दहशत का माहौल है। ईमारत सुबह 6 बजे के लगभग गिर गई एवं इसके चपेट मे एक व्यक्ति आ गया, जिसका नाम अमरनाथ दत्ता है। जो की सुबह 6 बजे से इसमें दबे हुए थे।

बादमें डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम ने आकर काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। व्यक्ति लगभग चार घंटे तक मलबे में दबा पड़ा था। घायल व्यक्ति को वहां से निकाल कर हावड़ा अस्पताल मे भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति अभी ठीक बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है की इस तरह की घटना हावड़ा जिले मे पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी ऐसी बहुत सी घटना घट चुकी है एवं ऐसी घटना बार-बार हो रही है इसके बावजूद प्रशासन किसी भी तरह के कड़े कदम नहीं उठा रही है। अब सभी की नज़र हावड़ा म्युनिसिपल कारपोरेशन पर है, देखना यही है की अब हावड़ा म्युनिसिपल कारपोरेशन क्या कदम उठती है?

यह भी पढ़ें:  दुनिया के सबसे लंबे रिवर क्रूज ‘गंगा विलास’ को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *