परशुराम सेना ने मनाई विवेकानंद जयंती

हावड़ा। परशुराम सेना पश्चिम बंगाल प्रदेश तत्वावधान मे स्वामी विवेकानंद जी 160 वी जन्मदिवस मनाया गया, सर्वप्रथम संस्था के उपाध्यक्ष संतोष तिवारी,महा सचिव भृगुनाथ पाठक, सभाजीत शुक्ला, राकेश गुप्ता,पवन मिश्रा, कृष्ण मोहन शुक्ला, सुजाता पाण्डेय, नेहा तिवारी, रविन्द्र ठाकुर,अंकित पाण्डेय अन्य सभी पदाधिकारिगण व सदस्य ने स्वामी जी के छबि पर माल्यार्पण कर के उन्हें नमन किया। तत्पश्चात परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने बताया कि स्वामी विवेकानंद को देश और युवाओं से काफी स्नेह था और उन्होंने युवकों को प्रेरित करने के लिए काफी कुछ कहा।

विवेकानंद का मानना था कि विश्व मंच पर भारत की पुनर्प्रतिष्ठा में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। इस लिए हमारी संस्था ने युवा दिवस के अवशर पर युवाओं को समाज व देश हित प्रेरित करने के लिऐ इस बार वरिष्ठ पत्रकार सुश्री सोनू ओझा जी को युवा गौरव सम्मान से सम्मानित कर के समाज व देश के युवा वर्ग को प्रेरित करने का प्रयास किया गया, और वरिष्ठ समाजसेवी मनीमोहन भट्टाचार्य, अरविन्द ‌राय (प्रधानाचार्य, हावड़ा शिक्षा निकेतन) व प्रमोद तिवारी (प्रधानाचार्य,रिसणा विद्यापीठ) को प्रतिष्ठा सम्मान से सम्मानित किया।कार्यक्रम के अंत मे मास्क वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *