IMG 20250513 WA0035

झाड़ग्राम में पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनाई गई

खड़गपुर। पंडित रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धा के साथ याद किया गया। ओल चिकी अक्षरों के निर्माता, प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती के अवसर पर जंगल महल अंतर्गत झाड़ग्राम नगरपालिका की ओर से झाड़ग्राम के नए बस स्टैंड पर स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में झाड़ग्राम जिला परिषद की सभाधिपति चिन्मयी मारांडी, झाड़ग्राम नगरपालिका की चेयरपर्सन कविता घोष, काउंसलर गौतम महतो और अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू ने न केवल ओल चिकी लिपि का प्रवर्तन किया, बल्कि संथाली भाषा और साहित्य को नई दिशा भी दिखाई। जंगलमहल के अन्य स्थानों पर भी रघुनाथ मुर्मू को श्रद्धांजलि दी गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 5 =