कोलकाता : दशहरा के उपलक्ष्य में जरूरतमंद बच्चों में गिफ्ट-किट वितरित किए गए। रविवार को कलकत्ता कान्यकुब्ज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कान्यकुब्ज सेवा ट्रस्ट के चेयरमैन धर्मभूषण पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी के सौजन्य से अहिरीटोला के करीब 500 बच्चों में ये गिफ्ट-किट बांटे गए।
किट में मिठाई, चॉकलेट इत्यादि शामिल थे। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के मुख्य संरक्षक जय प्रकाश सिंह, महासचिव शंकर बक्श सिंह, गुड्डन सिंह, कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा के कुलदीप दीक्षित,
अशोक शुक्ल, सुनील दीक्षित, शशिकांत मिश्र, अशोक तिवारी, रंजीत तिवारी, संगम पांडेय, सुनील अवस्थी, अजय तिवारी, हेमंत मिश्र, जितेंद्र तिवारी, राजेश शुक्ल, मनीष बाजपेयी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी कहा कि इन बच्चों को दशहरा की खुशियों में शामिल करने के उद्देश्य से उन्हें विभिन्न तरह के उपहार प्रदान किए गए। गिफ्ट-किट पाकर बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



