तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के पांचखुरी-1 नंबर ग्राम पंचायत के तहत आने वाले कुलदा गांव में तृणमूल कांग्रेस की बुध समिति के नेतृत्व में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में गांव के सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों का भी सहयोग रहा। इस रक्तदान शिविर में कई महिलाओं सहित कुल 70 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विधायक दीनेन रॉय, विधायक सुजय हाजरा, मेदिनीपुर अस्पताल के डिप्टी सुपर डॉ. श्यामल पटनायक, जिला परिषद के कार्याधिकारी निर्मल कुमार घोष और तृणमूल कांग्रेस के नेता मुकुल सामंत, अकबर खान और पंकज पात्र उपस्थित थे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज में रक्त की कमी को पूरा करने और लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे आगे भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित होते हैं।
रक्तदान एक महान कार्य है जो किसी की जान बचाने में मदद कर सकता है। रक्तदान से रक्तदाता के शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि इससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

