15kol5

पीओके में सैन्य एयरबेस बना रहा पाकिस्तान, सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से हुआ खुलासा

इस्लामाबाद : एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना के कहर जूझ रही है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। भारत के खिलाफ अपनी युद्धक तैयारियों को मजबूती देने के लिए पाकिस्तान स्कार्दू में एक नया एयरबेस बना रहा है। इस एयरबेस का इस्तेमाल पाकिस्तानी एयरफोर्स भारत के खिलाफ कर सकती है।

हालांकि पाक की हर एक चाल पर भारतीय खुफिया एजेंसिया कड़ी नजर बनाए हुए हैं। हाल में ही ली गईं सैटेलाइट तस्वीरों से पाकिस्तान के इन नापाक मंसूबों का खुलासा हुआ है। इस तस्वीरों को ओपन सोर्स इंटेलिजेंस एनॉलिस्ट डेट्रेस्फा ने जारी किया है। बताया जा रहा है कि स्कार्दू के इस नए एयरपोर्ट पर अंडरग्राउंड फ्यूल स्टेशन और हथियार डिपो का भी निर्माण किया गया है। पाकिस्तान यहां से चीन-पाक इकोनॉमिक कॉरिडोर की भी निगरानी करना चाहता है। बता दें कि स्कार्दू में पाकिस्तान का सिविल एयरपोर्ट पहले से ही मौजूद है।

सर्जिकल स्ट्राइक का सता रहा डर
हंदवाड़ा मुठभेड़ के बाद से ही पाकिस्तानी एयरफोर्स ने एलओसी के पास अपने एफ-16 और जेएफ-17 लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया था। पाकिस्तान को डर है कि भारतीय सेना एलओसी पार कर नए सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे सकती है। इसी के डर से उसने सीमा पर हवाई गश्त को भी तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  MeToo: प्रिया रमानी के खिलाफ दायर मानहानि केस खारिज, एमजे अकबर के लिए झटका

रणनीतिक रूप से अहम है स्कार्दू एयरपोर्ट रणनीतिक रूप से पीओके के स्कार्दू में स्थित पाकिस्तानी वायुसेना के इस एयरपोर्ट का बड़ा महत्व है। यहां से श्रीनगर और लेह की दूरी मात्र 200 किलोमीटर है। यहां से उड़ान भरने के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान मुश्किल से 5 मिनट में भारतीय वायुसीमा में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि सीमा पर तैनात भारतीय एयर डिफेंस को वे भेद नहीं सकते।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  पूरी दुनिया में परमाणु हथियारों के विनाशकारी नतीजों की जागरूकता बढ़ाने का इनाम मिला, नोबेल शांति पुरस्कार 2024
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *