पाखी हेगड़े का गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’

मुंबई। भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े का नया गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ रिलीज हो गया है।पाखी हेगड़े का नया गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ रिलीज होने के साथ खूब वायरल हो रहा है। इस गाने में पाखी के साथ भोजपुरी गायक समर सिंह भी नज़र आ रहे हैं। समर और पाखी की केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद भी आ रही है। पाखी का यह गाना तड़का भोजपुरी से रिलीज हुआ है।

पाखी हेगड़े ने लोगों से अपील की है कि वे गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ को जल्द से जल्द मिलियन रिकॉर्ड की ओर ले जाएं। अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। उन्होंने बताया कि गाना ‘कमरिया ऑटोमेटिक लेफ्ट राइट’ में समर सिंह और नेहा राज ने गाया है। म्यूजिक संजीव – अजय का है। लिरिक्स रवि यादव का है। प्रोड्यूसर जगजीत सिंह हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *