Pahalgam attack: 5 terrorists identified, 3 Pakistanis and 2 Kashmiris included

पहलगाम हमला : 5 आतंकियों की हुई पहचान, 3 पाकिस्तानी और 2 कश्मीरी शामिल

श्रीनगर। पहलगाम आतंकी हमले में शामिल पांच आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। इनमें तीन पाकिस्तानी नागरिक और दो जम्मू-कश्मीर के निवासी बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने आतंकी हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

जांच एजेंसियों ने तीन पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की, जिनके नाम आसिफ फौजी (उपनाम मूसा), सुलेमान शाह (उपनाम यूनुस) और अबू तल्हा (उपनाम आसिफ) हैं।

इसके अलावा, घाटी के दो अन्य आतंकवादियों की भी पहचान की गई, जिनमें अदिल गुरी, अनंतनाग के बिजबेहरा का स्थानीय निवासी, जो 2018 में पाकिस्तान गया था और पुलवामा का अहसन शामिल हैं। अहसन भी 2018 में पाकिस्तान गया था।

जांचकर्ताओं की मानें तो कश्मीरी आतंकवादी हाल ही में पाकिस्तान से वर्षों के प्रशिक्षण के बाद भारत में घुसपैठ करके आए थे, लेकिन फौजी और शाह कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में सक्रिय थे और पहले भी पूंछ सहित अन्य हमलों में शामिल थे।

यह भी जानकारी सामने आई कि आतंकवादियों ने हमले के दौरान विशेष रूप से पुरुषों को धार्मिक पहचान साबित करने को कहा था।

जम्मू-कश्मीर में अधिकारियों ने हमले के बाद तीन संदिग्धों के स्केच जारी कर दिए हैं। इसके साथ-साथ इनकी सूचना देने वाले को 20-20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें:  शानदार ओपनिंग के साथ 'गेम चेंजर' ने बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर मचाया धमाल.....!

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने एक हमलावर की पहचान मूसा के रूप में की है। अधिकारी ने कहा कि वह संभवतः मई 2024 में पूंछ में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के काफिले पर हुए हमले में भी शामिल था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम श्रीनगर में तैनात है ताकि गहन जांच की जा सके। इसका नेतृत्व इंस्पेक्टर जनरल विजय सखारे कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि संघीय आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने पहले ही जांच अपने हाथ में ले ली है, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस भी मदद कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद के एक सहयोगी सैफुल्लाह कसूरी की भूमिका की जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में कसूरी को इस साल 2 फरवरी को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि “कश्मीर 2 फरवरी, 2026 तक ‘पवित्र भूमि’ बन जाएगा” और “आने वाले दिनों में मुजाहिदीन अपने हमले तेज कर देंगे और कश्मीर आजाद हो जाएगा”।

यह भी पढ़ें:  टेलीकॉम टेक्नोलॉजी का बड़ा एक्सपोर्टर होने की दिशा में आगे बढ़ रहा भारत : पीएम मोदी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  27 जून : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *