Images 2022 03 05T141323.136

कोलकाता पुस्तक मेला में रोजाना एक लाख से अधिक लोग आए : आयोजक

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी में आयोजित 45वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले के शुरुआती पांच दिनों में लगभग छह लाख लोग आ चुके हैं। ‘पब्लिशर्स एंड बुक सेलर्स गिल्ड’ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह दावा किया है। गिल्ड के अध्यक्ष सुधांशु शेखर डे ने बताया कि सॉल्ट लेक इलाके के सेंट्रल पार्क में आयोजित पुस्तक मेले में पांच दिनों में रोजाना औसतन एक लाख लोग आए जबकि दो मार्च को शिवरात्रि के दिन यह संख्या 1.75 लाख के करीब पहुंच गई। उन्होंने बताया कि 2020 में आयोजित पुस्तक मेले में 24 लाख लोग आए थे और इस साल 20 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि इस साल 28 फरवरी से 13 मार्च तक चलने वाला कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला बंगबंधु को समर्पित है। बांग्लादेश को थीम देश बनाया गया है। बंगाल से बड़ी संख्या में पाठक हर दिन बांग्लादेश स्टाल में आ रहे हैं। बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती मनाते हुए राष्ट्रीय कार्यान्वयन समिति के स्टाल और बांग्लादेश में 40 सार्वजनिक और निजी प्रकाशनों के स्टालों में भी रुचि रखने वाले पाठकों की भीड़ थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 5 =