IMG 20260104 WA0004

“भारतीय भाषाओं में उच्चारण की प्रयोगधर्मिता के विविध आयाम” विषय पर राजभाषा (हिंदी) कार्यशाला का आयोजन

कोलकाता। केंद्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, बहरमपुर में बीते वर्ष के अंतिम दिन मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. सुनीता साव, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, सावित्री गर्ल्स कॉलेज, कोलकाता द्वारा “भारतीय भाषाओं में उच्चारण की प्रयोगधर्मिता के विविध आयाम” विषय पर राजभाषा (हिंदी) कार्यशाला का आयोजन संस्थान के प्रेक्षालय में अपराह्न 3.00 बजे से किया गया था।

कार्यशाला के प्रारंभ में डॉ. पूजा मकवाना, वैज्ञानिक – घ व निदेशक (प्रभारी), बहरमपुर, डॉ. के राहुल, वैज्ञानिक -घ, येल्लपा राव, सहायक निदेशक प्रशा. व लेखा को कार्यशाला की पृष्ठभूमि एवं नियमित हिंदी कार्यशाला के आयोजन द्वारा ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान किए जाने के संबंध में अपना स्वागत संबोधन देने हेतु महेश साव, वरिष्ठ अनुवादक (हिंदी), बहरमपुर द्वारा मंचासीन मुख्य अतिथि एवं महत्वकांक्षी को आमंत्रित किया गया।

तत्पश्चात डॉ. सुनीता साव, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, सावित्री गर्ल्स कॉलेज ने उल्लिखित विषय “भारतीय भाषाओं में उच्चारण की प्रयोगधर्मिता के विविध आयाम” पर हिंदी भाषा के वर्तनी एवं उसके मानकीकरण पर अन्य भारतीय भाषाओं के साथ इसकी तारतम्यता को उदाहरण सहित स्पष्ट करने का सफल प्रयास किया।

उन्होंने हिंदी के मूल व्यावहारिक शब्दों को उसके उच्चारण की प्रयोग साम्य एवं भिन्नता को अन्य भारतीय भाषाओं यथा बंगला, उड़िया, तमिल, तेलगु, मलयालम, असमी आदि के उच्चारण विविधता के साथ तुलनात्मक दृष्टिकोण से स्पष्ट करने का सफल प्रयास किया।

उक्त कार्यशाला में मंच संचालन महेश साव, वरिष्ठ अनुवादक (हिंदी), बहरमपुर के दौरान हरिवंश राय बच्चन की प्रसिद्ध उक्तियों को सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मध्यस्थ काव्य पठन तथा राजभाषा नियम के अनुपालन संबंधी वीडियो को प्रसारित कर किया गया।

अंत में मुख्य अतिथि डॉ. सुनीता साव, एसोसिएट प्रोफ़ेसर, सावित्री गर्ल्स कॉलेज, डॉ. पूजा मकवाना, वैज्ञानिक -घ व निदेशक (प्रभारी), डॉ. के राहुल, वैज्ञानिक -घ, येल्लपा राव, सहायक निदेशक प्रशा. व. लेखा, डॉ. येल्लपा हरिजन, वैज्ञानिक – सी,

डॉ. संघमित्रा आदित्य, वैज्ञानिक -बी, डॉ. बिक्रम, वैज्ञानिक – बी, डॉ. प्लाबनी राय, वैज्ञानिक – बी, डॉ. श्रुति एवं डॉ. प्रदीप एस.डी., वैज्ञानिक – बी सहित सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 6 =