IMG 20250912 WA0055

विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला का नि:शुल्क आयोजन

दुर्गापुर। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच हिंदी भाषा और जीवनोपयोगी अभिप्रेरक कार्यशाला का निशुल्क आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यशाला में किसी भी विद्यालय में उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत अथवा किसी महाविद्यालय/विश्वविद्यालय में शिक्षारत स्नातक/स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों (छात्र/छात्राएं) भाग ले सकते हैं।

कक्षाओं से इतर हिन्दी भाषा और साहित्य संसार पर वक्ता विद्यार्थियों को समझाएंगें। इस उम्र के छात्र छात्राएं शारीरिक बदलाव के साथ मानसिक बदलाव के मनोविज्ञान से गुजरते हैं। इसलिए विद्यार्थियों को दक्ष मोटिवेशनल वक्ता प्रशिक्षण/प्रेरणा देंगे। कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थी अपनी समस्या/प्रश्न रख सकते हैं जिसका समाधान/उत्तर प्रशिक्षक/वक्ता देंगे।

कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपना नाम, पिता का नाम कक्षा, शिक्षण संस्थान का नाम, वर्तमान निवासीय पता, मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ अपना पंजीकरण व्हाट्सएप नंबर 94345 39370 पर करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी अपने कॉलेज के हिंदी विभाग या दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच के फेसबुक से प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यशाला 20 सितंबर 2025, शनिवार पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक 16/1, अकबर रोड, ए जोन, दुर्गापुर- 713204 (दुर्गापुर हिंदी भाषा मंच का कार्यालय) में आयोजित होगा। पंजीकरण नि:शुल्क है।

कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए चाय और दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क है। प्रथम आगत, प्रथम स्वागत के आधार पर पहले आवेदन किए 50 आवेदकों को ही कार्यशाला में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + eight =