तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर सोशल वेलफेयर फोरम द्वारा मेदिनीपुर शहर के विद्यासागर हॉल में स्वामीजी पर परिचर्चा सत्र और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। यह फोरम की 20वीं वर्षगांठ के समापन समारोह का हिस्सा था।
इस अवसर पर फोरम के सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और उनके प्रासंगिकता पर चर्चा की। मेदिनीपुर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. श्रीमंत साहा ने वर्तमान समाज में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को समझने की आवश्यकता पर बल दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मेदिनीपुर के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें असीमा जाना, श्रीपर्णिका मिश्रा, नयन रंजन दास, श्रावणी चक्रवर्ती और रथिन दास शामिल थे।
इस अवसर पर एक विशेष आवश्यकता वाले छात्र, जो पैर से लिखकर इस साल माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण की है, उसे शालबनी के समाज सेवक महेंद्र लाल साहा द्वारा दस हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई। फोरम के सचिव नित्यानंद पंडा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

