IMG 20251125 WA0005

काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन

बरेली। शुभम् साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने मासिक काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन मशहूर शायर विनय सागर जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया।

इस अवसर पर मुख्यातिथि रहीं मीरा प्रियदर्शिनी तथा विशिष्ट अतिथि रहीं डॉ. मिथिलेश राकेश मिथिला।संचालन मशहूर शायर गजलराज ने किया।

माँ शारदे की वंदना मीरा प्रियदर्शिनी ने की। इस अवसर पर जाने माने कवि डाक्टर मुकेश मीत को उनके साहित्यिक योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया।

गोष्ठी में इनके अतिरिक्त निम्नलिखित कवि शायरों ने विभिन्न रसों में कविता पाठ करते हुए समां बांधा। उनमें प्रमुख रहे – ठाकुर राम प्रकाश सिंह ओज,

रामकुमार अफरोज, बिजेंद्र अकिंचन, कमल कान्त श्रीवास्तव, हास्य कवि उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, मनोज सक्सेना, राजकुमार अग्रवाल, हरिकांत मिश्रा चातक आदि।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 11 =