IMG 20221023 WA0015

कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा आयोजित दीवाली मिलन समारोह सम्पन्न

काली दास पाण्डेय, मुंबई । मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) स्थित मेयर हॉल में कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित दीवाली मिलन समारोह बॉलीवुड के नामचीन शख़्सियतों और मीडियाकर्मियों की उपस्थिति में पूरे हर्षोउल्लास के माहौल में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम के समय उपस्थित फिल्म और मीडिया जगत से जुडे लोगो में एक्टर नफे खान, पब्लिसिटी डिजाइनर आर. राजपाल, लेखक पीके गुप्ता, पप्पू कुमार, मोहनदास शेठ्ठी, सतीश अन्ना, भुमिका कैफेटेरिया सहित मीडिया जगत से टिन्कु चौहान, केवल कुमार, गणेश पाण्डेय, प्रमोद शर्मा, उपेन्द किसुन पंडित सहित कई मीडियाकर्मियों ने दीवाली मिलन समारोह को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान की।

इस खुशहाली भरे मौके पर कृष्णा चौहान फाउंडेशन की ओर से प्रीतिभोज के साथ मिठाई व उपहार देकर सभी का स्वागत किया गया और सभी उपस्थित जनों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामना दी। विदित हो कि डॉ. कृष्णा चौहान एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पिछले कई वर्षों से समाज सेवा की दिशा में एक्टिव हैं। डॉ. कृष्णा चौहान ने बात करते हुए बताया कि दिवाली खुशियों एंव प्रकाश का पर्व है। इस त्योहार में मित्रों का साथ मिलता है तो खुशियां दुगुनी हो जाती है। अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताना और यथासंभव उन्हें तोहफे देकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरना ही असली त्योहार है।

यह भी पढ़ें:  परशुराम सेना पश्चिम बंगाल प्रदेश की बैठक संपन्न

गौरतलब है कि मुंबई में डॉ. कृष्णा चौहान ने कई पुरस्कार समारोह का आयोजन भी किया है। लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड, बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड, राष्ट्रीय रत्न सम्मान, महात्मा गांधी रत्न सम्मान, मिस एंड मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट का आयोजन पिछले कुछ वर्षों से करते चले आ रहे हैं। साथ में वह कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संचालन की दिशा में पूरी तन्मयता के साथ सक्रिय हैं। डॉ. कृष्णा चौहान ने इस दीवाली मिलन समारोह के अवसर पर मीडियाकर्मियों को बताया कि हिंदी हॉरर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग दिवाली त्योहार के बाद शुरू होने जा रही है। इसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार काम करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद साल की बिदाई से पहले 10 दिसंबर 2022 को अंधेरी (मुंबई) में ‘बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022’ का आयोजन किया जाएगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  ताकि तेरा तुझको कर सकूं अर्पण!!

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  घाटाल : रेडक्रॉस दिवस पालित, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *