7fede5fc cfa7 4a58 b87a 7d5756775f7d

दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न

मनीषा झा। दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के खड़गपुर कारखाना इकाई ने एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। ग्रीष्मकाल में रक्त की कमी से सरकारी अस्पताल लगातार जूझ रहे हैं और इस तरह के कार्यक्रम इसमें संजीवनी का कार्य कर रहे हैं। यह रक्तदान शिविर खड़गपुर के रेलवे मेन अस्पताल के प्रशिक्षित डॉक्टरों व केवीबीडीओ की देखरेख में संपन्न कराया गया। लगभग 33 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें एक महिला रक्तदाता और दो रक्तदाता ऐसे थे, जिन्होंने प्रथम बार रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने असीम उत्साह के साथ रक्तदान किया और इस बात को सार्थक किया कि सबसे बड़ा दान रक्तदान है। इस अवसर पर 15 कांट्रेक्टर महिला सफाई कर्मियों को साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे मेन अस्पताल के वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार बेहेरा, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल), आशुतोष कुमार, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (हल्दिया), नरेन्द्र कुमार उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के संरक्षक प्रहलाद सिंह, महामंत्री बलवंत सिंह, जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा, जोनल संगठन मंत्री पी.के. पात्रो, कारखाना सचिव पी.के. कुंडु, उपस्थित रहे। अन्य पदाधिकारीगण व सदस्यगण के रूप में कौशिक सरकार, प्रकाश रंजन, जलज कुमार गुप्ता, कृष्णामूर्ति, संतोष सिंह, ललित प्रसाद शर्मा, वी. तारकेश्वर राव तथा अन्य उपस्थित रहे।

एस.सी.एस.टी एसोशियन के महामंत्री हंसराज, कारखाना सचिव शंभू प्रसाद, ओबीसी एसोशियन के कारखाना सचिव श्रीनिवास राव एवं मेंस कांग्रेस के राकेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, ईश्वर राव भी उपस्थित रहे। महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए तहेदिल से धन्यवाद दिया। जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। रेलवे मेन अस्पताल के वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र कुमार बेहेरा ने के कार्यक्रम की सफलता के लिए डीपीआरएमएस के टीम को इसके लिए हार्दिक बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − five =