हावड़ा। बंगेश्वर महादेव मंदिर (नया मंदिर) एवं हावड़ा नवज्योति के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर के प्रेक्षागृह में संस्कारशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीगणेश एवं माँ सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। अदिति दुबे एवं इंदु दुबे ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
संस्कारशाला कार्यशाला के मुख्य वक्ता पंडित प्रभुनाथ तिवारी ने कहा कि बच्चों के चरित्र निर्माण और नैतिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम संस्कार हैं। इसके बाद अनीता मैम एवं रजनी मैम ने योग का प्रशिक्षण दिया, जबकि वंदना जी ने बच्चों को श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों का सरल भावार्थ समझाया।
अदिति दुबे ने रामायण से शबरी प्रसंग तथा राजू रंजन पांडे जी ने महाभारत से एकलव्य प्रसंग सुनाकर बच्चों को भक्ति, समर्पण एवं गुरु-भक्ति का महत्व बताया। सांस्कृतिक गतिविधियों के अंतर्गत स्वच्छता विषय पर नुक्कड़ नाटक का अभ्यास भी कराया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में बंगेश्वर महादेव मंदिर के सदस्यों तथा हावड़ा नवज्योति के संजीत सिंह, डॉ. अरविंद मिश्रा, अरूण सिंह, सरिता शर्मा, सोनम राय, मीनू प्रसाद, सुभाष महतो, मणिशंकर एवं अमन का विशेष योगदान रहा। अंत में मंदिर की ओर से सभी बच्चों को सात्विक एवं पौष्टिक भोजन कराया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

