बरेली। शुभम मैमोरियल साहित्यिक सामाजिक जनकल्याण समिति की अध्यक्ष सत्यवती सिंह सत्या ने अपने बेटे स्मृति शेष शुभम की जयंती पर कवि सम्मेलन, मुशायरे तथा सम्मान समारोह का आयोजन ख़ुशलोक अस्पताल के खुशहाली सभागार में मशहूर शायर विनय सागर जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया।
मुख्यातिथि रहे मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना जी के भाई अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना। विशिष्ट अतिथि रहे वरिष्ठ कवि रणधीर प्रसाद गौड़ धीर जी व वरिष्ठ कवि शिव कुमार चंदन; रामपुर।
संचालन मशहूर संचालक व शायर राज शुक्ल गजलराज ने किया। माँ शारदे की वंदना संस्था अध्यक्ष सत्यवती सिंह ने की। कार्यक्रम में कवि शिवनाथ सिंह शिव; रायबरेली तथा कवयित्री किरण सिंह; गाज़ियाबाद को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्था की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। पत्रिका में बरेली सहित अन्य शहरों के कवि शायरों की रचनाओं को प्रकाशित किया गया है। कार्यक्रम में तीस से अधिक कवि शायरों ने अपनी रचनाओं से सभागार में उपस्थित सभी को भाव विभोर कर
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

