Modi

विरोधियों का एजेंडा सिर्फ सत्ता हथियाना है, कर्नाटक कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को पार्टी के लगभग 50 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कर्नाटक में विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बूथ जीतने पर फोकस करने की सलाह दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि बूथ जीतने की शुरूआत तब होती है जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े परिवारों को जीत लेता है, उनके दिल को जीत लेता है। उन्होंने कहा कि यदि आप बूथ स्तर पर जीतना चाहते हैं तो 10 महिलाओं और 10 पुरुषों का एक मजबूत समूह बनाएं। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और दलितों के कल्याण सहित सरकार की योजनाओं की जानकारी रखें और पूरी तरह से स्वयं को अपडेट रखते हुए इन जानकारियों को जनता तक पहुंचाएं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह दो दिन बाद कर्नाटक की जनता का दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आ रहे हैं। राज्य में प्रचार करने वाले नेताओं ने उन्हें बताया है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिला है। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दिखाता है। विरोधी दलों पर सीधा निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि विरोधियों का एजेंडा सिर्फ सत्ता हथियाना है जबकि भाजपा का एजेंडा विकास है। उन्होंने कहा कि भाजपा और दूसरी पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। भाजपा आने वाले 25 वर्षों में विकसित भारत के रोड मैप पर काम कर रहा है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना और हमारा एजेंडा है 25 वर्षों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त बनाना और युवाओं के सामर्थ को सबसे आगे बढ़ाना। आने वाले 25 वर्षों में कर्नाटक की विकास यात्रा को नेतृत्व देने के लिए भाजपा एक युवा टीम का निर्माण कर रही है।

यह भी पढ़ें:  देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4.37 करोड़ से अधिक

प्रधानमंत्री ने विरोधी दलों पर निशाना जारी रखते हुए आगे कहा कि हमारे देश में कुछ राजनीतिक दलों ने राजनीति को सिर्फ सत्ता और भ्रष्टाचार का साधन बना दिया। इसको हासिल करने के लिए वो साम, दाम, दंड, भेद हर तरह का तरीका अपना रहे हैं। इन राजनीतिक दलों को देश के भविष्य की, आने वाले पीढ़ियों की, कनार्टक के भविष्य की कोई चिंता नहीं है। मुफ्त की रेवड़ी की राजनीति की वजह से कई राज्य अपनी दलगत भलाई के लिए बेतहाशा खर्च कर रहे हैं। राज्य डूबते चले जा रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों का भी ये खा जा रहे हैं। देश ऐसे नहीं चलता, सरकार ऐसे नहीं चलती। भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र का उत्सव चल रहा है। भाजपा ने तो हमेशा चुनावों को लोकतंत्र के महोत्सव की तरह सेलिब्रेट किया है।

उन्होंने कर्नाटक की जनता को डबल इंजन सरकार के फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि बीते 9 वर्षों में देश का अनुभव रहा है कि जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है वहां-वहां गरीब कल्याण योजनाएं तेजी से जमीन पर उतरी हैं और जिन राज्यों में भाजपा सरकार नहीं है वहां की सरकारें कोशिश करते हैं कि केंद्र सरकार की कोई भी योजना सफल न हो। कुछ लोग तो योजना से जुड़ते ही नहीं है और कुछ राज्य ऐसे हैं जो योजना का नाम बदल देते हैं।

यह भी पढ़ें:  मोदी अमेरिका रवाना, कहा -रणनीतिक साझीदारी को सशक्त बनाएंगे

उन्होंने कहा कि जब भाजपा को सेवा को मौका मिलता है तो विकास की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ जाती है। 2014 से पहले की योजनाओं में एक घर बनने में 300 दिन लगते थे, हमारी योजना में 100 दिन से भी कम समय में घर बन रहे हैं। पहले घर का आकार 20 वर्ग मीटर होता था, अब घर का आकार 25 वर्ग मीटर होता है। पहले की योजना में एक घर को 70-75 हजार रुपये की मदद दी जाती थी, आज ये मदद 1 लाख 30 हजार रुपये कर दी गई है। इससे भी बड़ी बात ये है कि अब पैसे सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं, कोई बिचौलिया नहीं होता है। भ्रष्टाचार को लेकर विरोधी दलों पर हमला करने के साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने गवर्नेंस के हर क्षेत्र में स्केल, स्पीड, सोच और अप्रोच में आमूल-चूल बदलाव किया है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  जयशंकर ने फिलीपींस के विदेश मंत्री से की मुलाकात
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *