Kvs

आज से केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

नई दिल्ली। Admission notice : शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगा, जबकि कक्षा 2 और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण ऑफलाइन मोड में 8 अप्रैल 2021 से किए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस विषय में शनिवार को आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि कक्षा एक के लिए, ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। यह ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 19 अप्रैल 2021 को शाम 7 बजे बंद कर दी जाएगी। प्रवेश विवरण केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर भी प्राप्त किया जा सकता है। मोबाइल ऐप के माध्यम से भी इस विषय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन प्रवेश का ऐप गूगल प्ले स्टोर और केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। कक्षा एक और उससे ऊपर की कक्षाओं का पंजीकरण के लिए सीटों की उपलब्धता के आधार होगा। इसके लिए 8 अप्रैल सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में 4 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें:  सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किसान चौपाल का आयोजन

कक्षा 11 के लिए, पंजीकरण फॉर्म विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। तय की गई तारीख व नियम अनुसार यह प्रवेश फॉर्म डाउनलोड किए जा सकते हैं। सभी वर्गों के लिए आयु की गणना 31.03.2021 तक होगी। सीटों का आरक्षण वेबसाइट पर उपलब्ध केंद्रीय विद्यालय प्रवेश दिशानिर्देश के अनुसार होगा।

केंद्रीय विद्यालय संगठन के मुताबिक कोविड-19 की वर्तमान स्थिति के तहत, केंद्रीय विद्यालय सभी अभिभावकों से अपील करता है कि वे सक्षम प्राधिकारी (केंद्रीय,राज्य, स्थानीय) द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करें। वर्तमान में, केंद्रीय विद्यालय संगठन 1247 केवी की एक श्रृंखला चला रहा है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी 'कैरियर चेंजमेकर्स अवार्ड' से सम्मानित
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन माइकॉन 2021
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *