पटना। कहानिका हिंदी पत्रिका के बिहार अध्याय द्वारा सावन कजरी पर दिनांक 28 जुलाई 2025 को संध्या 6.00 बजे से एक ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन गूगल मीट पर किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि जय कृष्ण मिश्र, दुबई; विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र नाथ गुप्ता, दुबई; विशिष्ट अतिथि सुधीर श्रीवास्तव, बस्ती यूपी और सभा अध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा, टोरंटो और संयोजक श्याम कुंवर भारती, प्रधान संपादक बोकारो झारखंड ने भाग लिया। मंच का संचालन डॉ. विभा तिवारी सह संपादक ने किया।
सरस्वती वंदना पूनम यादव, महुआ; देवी गीत डॉ. श्याम कुंवर भारती, बोकारो, झारखंड और स्वागत गीत बबीता कुमारी ठाकुर, बेगूसराय, बिहार; गणेश वंदना रजनी कटारे हेम, जबलपुर ने किया। मुख्य अतिथि जय कृष्ण ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा इस तरह के आयोजन से भारतीय संस्कृति और लोक परम्परा का संरक्षण होता है।
संयोजक श्याम कुंवर भारती ने कहा कि संस्था का अगला ऑफलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन काठमांडु, नेपाल में 11 अगस्त को होने जा रहा है। सभा अध्यक्ष नन्द कुमार ने कहा हिंदी और भोजपुरी दोनों सरस और लोकप्रिय भाषा है। कवियों को राष्ट्र और समाज हित में सृजन करना चाहिए। सावन में कजरी कवि सम्मेलन बेहद ही सराहनीय कार्य है।
आभाषी कवि सम्मेलन में जिन कवियों ने भाग लिया उनमें मुख्य रूप से कविता राय ‘कृति’ जबलपुर; रेखा नेमा, सिवनी, मध्यप्रदेश; रश्मि पाण्डेय ‘शुभि’, जबलपुर, मध्यप्रदेश; रजनी कटारे ‘हेम’, जबलपुर, म. प्र.; पं. जुगल किशोर त्रिपाठी, झांसी; विजेंद्र कुमार तिवारी (विजेंदर बाबू), डॉ. सुमन मेहरोत्रा, मुजफ्फरपुर, बिहार; डॉ. प्रतिभा प्रकाश, पंजाब।
अधिवक्ता सुनील श्रीवास्तव ‘बेचारा’, दादरा, अमेठी; शीला तिवारी, बोकारो, झारखण्ड; कल्पना झा, बेरमो, बोकारो; दिवाकर पाठक हजारीबाग; रुद्र नारायण पाण्डेय, गोमिया, बोकारो; जय कृष्ण मिश्रा, दुबई; सत्येंद्र नाथ गुप्ता, दुबई; डॉ. श्याम कुंवर भारती, बोकारो ने अपनी सुंदर और मधुर काव्य पाठ से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
अंत में अतिथियों और कवियों का धन्यवाद ज्ञापन प्रीतम कुमार झा कहानिका हिंदी पत्रिका के राज्य प्रभारी बिहार अध्याय ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

