पवन सिंह के गाने ‘तुमसा कोई प्यारा’ पर बने एक मिलियन रिल्स

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के गाने ‘तुमसा कोई प्यारा’ पर एक मिलियन से अधिक रिल्स बन गये हैं। पवन सिंह ने एक बार फिर से रिकॉर्ड बना दिया है। यह रिकॉर्ड टिप्स भोजपुरी से रिलीज गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ पर बने रिल्स को लेकर है। इस गाने पर अब तक एक मिलियन से ज्यादा रिल्स बन चुके हैं।

पवन सिंह ने ‘तुमसा कोई प्यारा’ गाना को एक मिलियन रिल्स बनाये जाने पर इसे सेलिब्रेट अपने फेसबुक पेज से किया और कहा कि गाना ‘तुमसा कोई प्यारा’ पर 10 लाख रिल्स बनाकर आप लोगों ने जो प्यार दिया, उसके लिए शुक्रिया। ऐसे ही रिल्स बनाते रहें और प्यार आशीर्वाद बरसाते रहें।

गोविंदा का नया म्यूजिक वीडियो ‘हैलो’ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का नया म्यूजिक वीडियो ‘हैलो’ रिलीज हो गया है। गोविंदा का नया म्यूजिक वीडियो हैलो रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ निशा शर्मा है। गाने की शुरुआत में गोविंदा अपने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस गाने में अपनी आवाज भी दी है। गोविंदा ने सोशल मीडिया पर गाने को पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरा तीसरा गाना हैलो रिलीज हो गया है। यह मेरे यू ट्यूब चैनल गोविंदा रॉयल्स पर रिलीज हुआ है।लिंक दी गई है। मुझे लगता है आपको पसंद आएगा।” इस गाने को गोविंदा ने रोहित राज सिन्हा के साथ मिलकर बनाया है। वह गाने में पियानो भी प्ले करते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *