IMG 20251127 WA0013

तरुण संघ व्यायामागार की पहल पर महिला फुटबॉल का महोत्सव 3 से 4 दिसंबर को होगा “स्पंदन जंगल कन्या कप”

खड़गपुर। तरुण संघ व्यायामागार की पहल पर “स्पंदन जंगल कन्या कप” नामक दो दिवसीय (दिवा-रात्रि) महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 3 और 4 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह खेल महोत्सव मिदनापुर कॉलेज और कॉलेजिएट मैदान में होगा।

प्रतियोगिता को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। इसे लेकर बुधवार को एक विशेष समारोह के माध्यम से प्रतियोगिता का लाइव फ़िक्स्चर जारी किया गया।

कार्यक्रम में व्यायामागार के अध्यक्ष उदय रंजन पाल, सचिव शांतनु चक्रवर्ती, संयुक्त सचिव नंदलाल भक्त, प्रसिद्ध खेल विशेषज्ञ आशीष चक्रवर्ती, युवा खेल उद्यमी आबिर अग्रवाल सहित तरुण संघ व्यायामागार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के जंगलमहल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ कोलकाता, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, कैनिंग के अलावा ओडिशा और झारखंड राज्यों की सशक्त महिला फुटबॉल टीमें भाग लेंगी।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला खेलों को प्रोत्साहित करना और जंगलमहल की कन्याशक्ति को सशक्त बनाना है। स्थानीय लोग पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता के हर मैच का आनंद लेने को तैयार हैं।

मिदनापुर कॉलेज और कॉलेजिएट मैदान में होने वाले इस दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट को लेकर खेलप्रेमियों में जोश चरम पर है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − nine =