मनीषा झा। भारतीय मजदूर संघ की स्थापना दिवस पर दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के खड़गपुर कारखाना इकाई ने एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्त की कमी से सरकारी अस्पताल लगातार जूझ रहे हैं और इस तरह के कार्यक्रम इसमें संजीवनी का कार्य कर रहे हैं।
यह रक्तदान शिविर खड़गपुर के रेलवे मेन अस्पताल के प्रशिक्षित डॉक्टरों व केवीबीडीओ की देखरेख में संपन्न कराया गया। लगभग 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
इस कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के संरक्षक प्रहलाद सिंह, महामंत्री बलवंत सिंह, जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा, जोनल संगठन मंत्री पी.के. पात्रो, कारखाना सचिव पी.के. कुंडु, उपस्थित रहे।
अन्य पदाधिकारीगण व सदस्यगण के रूप में कौशिक सरकार, प्रकाश रंजन, जलज कुमार गुप्ता, ललित प्रसाद शर्मा, उमा शंकर प्रसाद, शेखर कुमार, रोहित, मोहंती, मधूसूदन तथा अन्य उपस्थित रहे।
एस.टी.एस.सी. एसोशियन के महामंत्री हंसराज, कारखाना सचिव बी. कृष्णा राव, ओबीसी एसोशियन के कारखाना सचिव श्रीनिवास राव एवं मेंस कांग्रेस के राकेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया। जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। कारखाना सचिव पी.के. कुंडु ने सफल कार्यक्रम पर खुशी जताई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

