IMG 20250921 WA0088

नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हावड़ा की सुप्रसिद्ध संस्था सारथी फाउंडेशन ने 151 महिलाओं और पुरुषों को वस्त्र प्रदान किया

हावड़ा। नवरात्रि की पूर्व संध्या पर हावड़ा की सुप्रसिद्ध संस्था सारथी फाउंडेशन ने कुल तीन चरणों में 151 महिलाओं एवं पुरुषों को मुंह मीठा करवा कर वस्त्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि पहले प्रथम चरण में राठी जी परिवार के सौजन्य से 3 सितंबर बुधवार को 36 पुरुषों को रेडिमेड पैंट और शर्ट दिया गया था।

उस कार्यक्रम में राठी जी परिवार की तरफ से जगमोहन राठी, मनमोहन राठी, शशि मोहन राठी तथा संस्था के अध्यक्ष राज कुमार गुप्त उपस्थित थे।

शनिवार, 20 सितंबर 2025 को शाम 7 बजे संस्था के वार्षिक वस्त्र वितरण कार्यक्रम के दूसरे चरण में 40 पुरुष एवं महिलाओं को शर्ट और साड़ी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था की ओर से पंकज प्रसाद गुप्ता,  कावेरी घोष, दीपक कुमार साहा, पूनम गुप्ता, मधु गुप्ता, संजना गुप्ता, ऋषि राज तथा मास्टर देवांश ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

तीसरे और अंतिम चरण में, रविवार 21 सितंबर को शाम 7:00 बजे से 75 महिलाओं को साड़ी प्रदान किया गया। अर्थात् इस बार दुर्गा पूजा के उपलक्ष में कुल 151 लोगों को वस्त्र प्रदान किए गए।

संस्था द्वारा आयोजित प्रत्येक महीने के इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की बहुत बड़ी भूमिका होती है अतः इन सभी स्वयंसेवकों को भी वस्त्र प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इन स्वयंसेवकों में विशेष रूप से उल्लेखनीय है, मीना पटवा, रेखा सिंह, सुमोना दास, रमा चक्रवर्ती तथा असीमा मंडल।

यह भी पढ़ें:  ‘पैड वुमन ऑफ बरेली’: महिलाओं की सोच में बदलाव ला रहीं राखी गंगवार

तीन चरणों में संपन्न इस कार्यक्रम में रविवार को वैद परिवार के सहयोग से महिलाओं को 40 पैकेट सैनिटरी पैड भी दिया गया। इस दौरान, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सैनिटरी नैपकिन के उपयोग पर जागरूकता प्रदान की गई।

अंतिम चरण के कार्यक्रम में पंकज प्रसाद गुप्ता, कावेरी घोष, झरना बनर्जी, संतोष तिवारी, भृगुनाथ पाठक, गौतम बाग, पल्लव मंडल, पूनम गुप्ता, मधु गुप्ता, तुहिना गुप्ता, लता गुप्ता, संजना गुप्ता, अंकित कुमार, ऋषि राज तथा मास्टर देवांश ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

संस्था की महासचिव संजना गुप्ता ने उपस्थित अतिथियों एवं सभी लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और इन कार्यक्रमों को संपन्न करवाने में आर्थिक रूप से मदद करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राज कुमार गुप्त ने किया एवं कार्यक्रम की समस्त फोटोग्राफी मास्टर देवांश ने किया। उल्लेखनीय है कि संस्था की मीडिया पार्टनर कोलकाता हिंदी न्यूज डॉटकॉम है।

Please Support us :
#Join Sarathi Foundation
#সারথী ফাউন্ডেশন #सारथी फाउंडेशन
Regd. Under : ITA & NITI AAYOG (Govt. Of India)
Mobil no. : +91 94330 41021
Email : sarthifoundationkolkata@gmail.com
Visit us : https://mysarthifoundation.org

यह भी पढ़ें:  जंगल महल से ताम्रलिप्त तक विश्व स्वास्थ्य दिवस पालित

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटरपर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  आस्ट्रेलिया के साथ बातचीत में अफगानिस्तान पर मुख्य रूप से चर्चा होगी: जयशंकर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =