On Rajiv Gandhi's death anniversary, Rahul said, it is my responsibility to fulfill his aspirations.

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल ने कहा, उनकी आकांक्षाएं पूरी करना मेरी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके बेटे व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि राजीव गांधी की आकांक्षाएं पूरी करना उनकी जिम्मेदारी है। राहुल गांधी ने अपनी भावनात्मक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने लिखा, “पापा, आपके सपने, मेरे सपने, आपकी आकांक्षाएं, मेरी ज़िम्मेदारियां। आपकी यादें, आज और हमेशा, दिल में सदा।”

राजीव गांधी वर्ष 1984 से 1989 तक देश के प्रधानमंत्री थे। साल 1991 में उनकी हत्या कर दी गई। उनकी हत्या तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर के एक चुनावी रैली के दौरान की गई थी। यहां लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के सदस्यों ने आत्मघाती बम विस्फोट के जरिए राजीव गांधी को मारा था

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी ने दिल्ली में वीरभूमि पर उनको श्रद्धांजलि दी। वीर भूमि पहुंचने वाले कांग्रेस नेताओं में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और सचिन पायलट समेत कई कांग्रेस नेता शामिल रहे।

राजीव गांधी को याद करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया के जरिए कहा, “21वीं सदी के आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा, भारतीय सूचना क्रांति के जनक, पंचायती राज सशक्तिकरण के सूत्रधार, एवं शांति व सद्भाव के पुरोधा, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। भारत को एक सुदृढ़ एवं सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव याद किया जाएगा।”

यह भी पढ़ें:  कुंभ मेला और हिंदुत्व को बदनाम करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी : रामदेव

कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, “देश में संचार क्रांति के जनक और शांति-सद्भाव के पुरोधा पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। अपनी क्रांतिकारी और दूरदर्शी नीतियों से आधुनिक भारत के निर्माण में आपका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।”

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  देश की आंतरिक सुरक्षा में सीआरपीएफ का अभूतपूर्व योगदान : शाह
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.
यह भी पढ़ें:  अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर डाबर हनी ने लॉन्च किया 'शुद्धता सबके लिए' कैम्पेन

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *