कोलकाता। भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय बीरभूम के मंडल प्रबंधक दया शरण मीणा महोदय के अनुमोदन से कार्यालय परिसर में “राजभाषा हिन्दी का महत्व एवं हिन्दी व्याकरण बोध” विषय पर एक कार्याशाला का आयोजन दिनांक 19.12.2025 दिन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।
जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में सेंट एंड्यूज हाई स्कूल, सिउड़ी, बीरभूम की हिन्दी शिक्षिका पूजा मजुमदार उपस्थित रहीं। कार्यशाला का संचालन बीरभूम के प्रबंधक राजभाषा समरेन्द्र दास, राजभाषा सहायक जय प्रकाश यादव, एवं राजनंदनी कुमारी साव ने की।
कार्यशाला में प्रबंधक चंदन सेन, अशोक कुमार धूमा, काकली चटर्जी (रॉय), राखोहरि दास, भूषण मिंज, सहायक सोलन डांगिल, सत्य दुलाल सरदार, कांचन दे एवं धीरज विश्वकर्मा की उपस्थिति सराहनीय रही।

विषय पर अपनी बात रखते हुए अतिथि वक्ता पूजा मजुमदार ने कहा कि राजभाषा हिन्दी भारत की संपर्क भाषा के रूप में अहम भूमिका निभा रही है एवं देश में विविध भाषाओं के बीच एक सेतु का कार्य कर रही है। उन्होंने हिन्दी व्याकरण शास्त्र पर चर्चा कर कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्याकरणिक समझ को बल प्रदान की।
अतिथि वक्ता ने कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष अपनी बात रखते हुए सभी को ज्यादा से ज्यादा कार्यालय का काम राजभाषा हिन्दी में करने का सुझाव दिया तथा कार्य के दौरान आने वाली व्याकरण संबंधी असुविधाओं के निदान पर अपनी सुधारात्मक प्रतिक्रिया साझा की।
कार्यशाला के अंत में एक ऑनलाइन पारिभाषिक शब्दावली ज्ञान एवं अनुवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें धीरज विश्वकर्मा, प्रथम, चंदन सेन, द्वितीय एवं राखोहरि दास, तृतीय स्थान प्राप्त किए। कार्यशाला का समापन प्रबंधक राजभाषा समरेन्द्र दास के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



