राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के पदाधिकारियों को नियुक्ति दी गई

उज्जैन । राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना के सदस्यों को राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारियों के रूप में एक वर्ष के लिए सभी को नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन से प्रदान किए गए। जिसमें अर्चना लवानिया इन्दौर को मध्यप्रदेश सचिव, संगीता केसरवानी इन्दौर को मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष, हेमा पाण्डे लखनऊ को राष्ट्रीय सचिव महिला इकाई, उर्वशी कडवे राजनांदगांव को राष्ट्रीय सचिव महिला इकाई, प्रभा दीपक शर्मा गाजियाबाद को उत्तर प्रदेश सचिव महिला इकाई, रजनी प्रभा मुजफ्फरनगर को राष्ट्रीय सचिव, गायत्री केवट राजनांदगांव को छत्तीसगढ प्रदेश सचिव, प्रभा कुमारी बेगुसराय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला इकाई एवं भारती यादव मेधा रायपुर को छत्तीसगढ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष पर मनोनीत किया गया।

समस्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. शैलेंद्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय मार्गदर्शक हरेराम वाजपेई, मार्गदर्शक डॉ. हरिसिंह पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. जी.डी. अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल ओझा, राष्ट्रीय मुख्य संयोजक डॉ. शहाबुद्दीन शेख, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. मुक्ता कौशिक, राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अंनसूया अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शैलचंद्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष इकाई महिला डॉ. शिवा लोहारिया, राष्ट्रीय महासचिव महिला इकाई डॉ. रश्मि चौबे।

उपाध्यक्ष निशा जोशी, विनोद वर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता, डॉ. बाला साहब तोरस्कर राष्ट्रीय सचिव, भुवनेश्वरी जायसवाल, कुम्मु भटनागर, उपमा आर्य, ज्योति जलज, हेमलता तोमर, डॉ. आशीष नायक, हेमलता शर्मा, पूर्णिमा कौशिक, डॉ. रचना पाण्डेय, मोहम्मद शाकिर शेख, डॉ. शेहनाज शेख, डॉ. अरूणा, राजेन्द्र शुक्ल, प्रभा बैरागी, डॉ. रजिया शेख, दीपिका पुणेकर, डॉ. सुनीता मंडल, गरिमा गर्ग, प्रगति बैरागी आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *