7 अक्टूबर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
07 अक्टूबर 2025 मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन छोटी अथवा बड़ी यात्रा के योग बन रहे है इसके कारण दिनचर्या अस्त व्यस्त होगी कार्य क्षेत्र पर भी योजनाओं में बदलाव करना पड़ेगा लेकिन फिर भी स्नेहीजन से भेंट मन को प्रसन्न रखेगी। मन मे पुरानी यादें ताजा होने पर भावुक होंगे। कार्य व्यवसाय में आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा धन की आमद निश्चित नही रहेगी फिर भी जरूरत के अनुसार हो ही जाएगी। घर मे सुख सुविधा के साधन बढ़ेंगे इनका उपभोग भी करेंगे। खर्च भी आज अतिरिक्त रहेंगे लेकिन पारिवारिक प्रसन्नता के आगे अखरेंगे नही। धन को लेकर किसी से बहस होने की संभावना है सेहत आज उत्तम रहेगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आप अपने विवेकी व्यवहार से सभी जगह सम्मान पाएंगे। मध्यान तक पारिवारिक उत्तरदायित्वों की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे रिश्तेदारी में जाना पड़ेगा खर्च आज पिछले दिनों से कम लेकिन बजट बिगाड़ने वाले रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही दे पाएंगे धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी। परिवार में आज आनंद का वातावरण किसी ना किसी के अहम के कारण खराब हो सकता है। महिलाएं आज अपने आप को अन्य से अधिक बुद्धिमान प्रदर्शित कर स्वयं ही हास्य की पात्र बनेंगी। आरोग्य बना रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका मन घरेलू कलह से अशान्त रहेगा। दिन भर किसी न किसी से रूठने मनाने का क्रम चलता रहेगा महिलाए विशेषकर वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा मुश्किल से बने प्रेम व्यवहार टूटते देर नही लगेगी। कार्य क्षेत्र पर भी अपनी के आगे किसी की नही चखने देंगे सहकर्मियों के कार्यो में छोटे मोटे नुक्स निकालना भारी पड़ सकता है। आदत में सुधार लाए वरना अकेले रह जाएंगे। धन संबंधित कार्यो को शांति से मिलबैठकर सुलझाने का प्रयास करें व्यक्तिगत मामले सार्वजनिक होने पर प्रतिष्ठा में कमी आएगी। धन लाभ की आशा आज मुश्किल से ही पूरी होगीं यात्रा एवं लेनदेन पर खर्च होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन लाभ की कई नई सम्भावनाएं जगायेगा, इनमे से कुछ एक आज पूर्ण होंगी शेष के दुविधा में फंसने के कारण निकट भविष्य में पूर्ण होने की आशा लगी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर बिक्री में पिछले दिनों की तुलना में कमी आएगी लेकिन फिर भी आय के दृष्टिकोण से आज का दिन संतोषजनक रहेगा कार्य व्यवसाय के अतिरिक्त अन्य मार्ग से भी धन की आमद होगी। लेकिन खर्च भी लगे रहेंगे। मित्र रिश्तेदारों का आगमन घर मे चहल पहल बढ़ाएगा उपहार का आदान प्रदान होगा। घर के बड़ो का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद जल्दी से हारने नही देगा आवश्यक कार्य संध्या से पहले कर लें इसके बाद सेहत प्रतिकूल होने लगेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप आज आलस्य से भरे रहेंगे अतिआवश्यक कार्य भी मजबूरी में करेंगे लेकिन ध्यान रहें, आज आप जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उसके आरम्भ में कोई ना कोई टांग अड़ायेगा धन की कमी भी व्यवधान डालेगी निराशा को मन मे ना आने दें निष्ठा से लगे रहे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मध्यान के बाद का समय विशेष कार्य सफलता वाला बन रहा है इसका लाभ उठाएं। धन संबंधित पर समस्या से मेहनत के द्वारा ही विजय पाई जा सकती है आज की मेहनत निकट भविष्य को व्यवधान रहित बनाएगी। परिवार उत्सव का माहौल रहेगा घरेलू खर्च बजट से ज्यादा होंगे फिर भी शांति प्रदान करेंगे। पैर अथवा कमर दर्द की शिकायत होगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके मन मे नए नए विचार बनेंगे दिन का अधिकांश समय कल्पनाओं में ही व्यतीत होगा। आवश्यक कार्य के चलते मध्यान तक कार्य क्षेत्र से अवकाश लेना पड़ेगा। आज कोई परिजन अथवा अधीनस्थ अपनी मांग मनवाने के लिये जिद पर अड़ेगा जिससे कुछ समय के लिए असुविधा होगी क्रोध आएगा लेकिन स्थिति को देख मन मे ही रखेंगे। स्वभाव में व्यवहारिकता की कमी रहेगी किसी की बातों का सीधा जवाब नही देंगे। धन की आमद अनैतिक कार्यो से होने की संभावना ज्यादा है। घर का वातावरण आपकी कंजूस प्रवृति के कारण उदासीन बनेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी नरमी रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको नजदीकियों की उपेक्षा का शिकार बनना पड़ेगा भाग्य का साथ आज कम ही मिलेगा। चाहे कितनी भी मेहनत करें परिजनों को संतुष्ट नही कर पाएंगे कार्य क्षेत्र पर जहां से लाभ की उम्मीद रहेगी वहां से हानि होगी एवं जहां से कोई उम्मीद नही होगी वहां से अकस्मात लाभ होगा वो भी खर्च के अनुपात में नाकाफी। नौकरी वाले लोग आज कोई घटना के बाद स्वयं को व्यवसायियों की तुलना में बेहतर समझेंगे। व्यवसायी वर्ग की आज किसी ना किसी कारण से आलोचना ही होगी। धन लाभ थोडा बहुत संध्या के आस पास होगी खर्च साथ मे होने पर तुरंत खर्च हो जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा फिर भी ज्यादा जटिल कार्यो से बचें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्र से नए संबंध बनाने में सहायक बनेगा। काम काज की गति आरम्भ में कुछ धीमी रहेगी लेकिन संध्या तक संतोषजनक रहेगी। खर्च सर पर आने पर धन लाभ के लिए प्रयास बहुत करेंगे लेकिन होगा असमय ही। समाज के वरिष्ठ व्यक्तियों से जान पहचान भविष्य में लाभ के मार्ग खोलेगी। आज किसी से भी मन के गुप्तविचार ना बताएं अन्यथा बने काम बिगड़ सकते है। घर मे किसी पुरानी बात को लेकर भाई बंधु अथवा पति पत्नी में विवाद होने की संभावना है । वाहन से सावधानी बरतें चोटादि का भय है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको आध्यात्म एवं परोपकारी कार्यो का लाभ किसी ना किसी रूप में अवश्य मिलेगा। घर मे पूजा पाठ का आयोजन अथवा किसी उत्सव को लेकर चहल पहल रहेगी ।मध्यान तक इसके कारण भागदौड़ लगी रहेगी। मित्र रिश्तेदारों के आगमन से प्रसन्नता तो होगी लेकिन खर्च अनियंत्रित होने पर चिंता का विषय बनेंगे। कार्य क्षेत्र से लाभ के समाचार मिलेंगे परन्तु तुरंत लाभ का आज कोई साधन नही बनने का दुख भी होगा। धन संबंधित अधिकांश कार्य किसी अन्य व्यक्ति के कारण लंबित होंगे फिर भी आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो ही जायेगा। अपनी अथवा परिजन के सेहत की अनदेखी ना करें रात्रि बाद परिणाम गंभीर हो सकते है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन में सेहत छोटी मोटी समस्या को छोड़ सुधार आयेगा। लेकिन फिर भी कार्य करने से मन चुरायेंगे। घरेलू कार्य की आनाकानी करेंगे लेकिन मनोरंजन के लिए तैयार रहने पर परिजनों से नोक झोंक होगी। कार्य व्यवसाय संभावनाओं पर केंद्रित रहेगा एक पल में लाभ की आशा जागेगी अगले ही पल आशा निराशा में बदलने से कोई भी स्थिर निर्णय नही ले सकेंगे। धन संबंधित कोई भी निर्णय आज ना ही ले तो बेहतर रहेगा व्यवसायियों को खर्च से ज्यादा लाभ हो जाएगा। भाग दौड़ करने पर आज कुछ ज्यादा मिलने वाला नही इसलिये कार्यो को सहज रूप से होने दें। खर्च पर नियंत्रण करना वश में नही रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा दिन के आरंभ में यात्रा करनी पड़ेगी लेकिन इनसे व्यवहारिक लाभ के अतिरिक्त अन्य किसी लाभ की उम्मीद ना रखें। मध्यान तक दिनचर्या अस्त व्यस्त रहेगी इसके बाद ही स्थिरता आएगी। कार्य व्यवसाय में पुराने सामान की बिक्री से धन लाभ होगा नए अनुबंध भी मिलेंगे लेकिन समय की कमी के कारण आज इनपर कार्य आरंभ नही कर पाएंगे। सभी प्रकार के आर्थिक विषयो को आज ही ले देकर पूर्ण करने का प्रयास करें कल से स्थिति विपरीत होने पर धन को लेकर अपमानित हो सकते है। परिवार में छोटी मोटी बातो को छोड़ शांति रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के आरंभ में आप जिस कार्य को लेकर उत्साहित रहेंगे वह टलते टलते मध्यान बाद ही पूर्ण हो सकेगा। किसी भी कार्य में आज तुरंत निर्णय ले अन्यथा लाभ के अवसर का उचित फल नही मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी आपके हिस्से का काम हथियाने का हर संभव प्रयास करेंगे लापरवाही एवं आलस्य से बचे अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। घर का वातावरण आपके उत्साह में वृद्धि करेगा धन की आमद एक से अधिक मार्ग से होगी फिर भी आज पारिवारिक कार्यो मे खर्च करने में संकोच ना करें आपसी संबंधों में खटास आ सकती है। संध्या बाद सेहत प्रतिकूल होगी समय पर इलाज करे बाद में गंभीर रूप ले सकती है।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
07 अक्टूबर 2025 मंगलवार
हिन्दी माह अश्विन

तिथि पूर्णिमा 09:16:27am
तिथि प्रथम 05:52:48am (क्षय)
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र रेवती 01:27:06am
योग ध्रुव 09:30:23am
योग व्याघात 05:34:13am
करण बव 09:16:27am
करण बालव 07:36:09pm
करण कौलव 05:52:48am
माह (पूर्णिमांत) आश्विन
चन्द्र राशि मीन 01:27:06am
चन्द्र राशि मेष 01:27:06am
सूर्य राशि कन्या
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:55:27 am
सूर्यास्त 05:39:11pm
दिन काल 11:43:43am
रात्री काल 12:16:42pm
चंद्रोदय 05:42:23 pm
चंद्रास्त 05:55:11am
सूर्योदय
लग्न कन्या 19°47′, 169°47′
सूर्य नक्षत्र हस्त
चन्द्र नक्षत्र रेवती

पद, चरण
दे रेवती 09:23:53am
दो रेवती 02:45:49pm
च रेवती 08:06:50pm
ची रेवती 01:27:06am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − twelve =