Horo

23 अक्टूबर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
23 अक्टूबर 2025 गुरुवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आज लक्ष्मी जी की कृपा आप पर रहने से जिस भी कार्य को करेंगे उससे आर्थिक लाभ होगा लेकिन कुछ ना कुछ कमी रह जाएगी। कार्य क्षेत्र पर किसी अन्य के अनुबंध भी आपको मिल सकते है। आज का दिन दलाली से जुड़े जातकों के लिए भी विशेष लाभदायक रहने वाला है। परिवार-मित्रो के ऊपर खर्च भी अधिक रहेगा लेकिन आवश्यक कार्यो पर ही। घर मे इच्छा पूर्ति होने पर आनंद का वातावरण रहेगा फिर भी बड़े बुजुर्गों को आज प्रसन्न नही रख पाएंगे। मन मे कही लंबी दूरी की यात्रा के लिए उथल पुथल लगी रहेगी लेकिन कोई न कोई अड़चन आने से आज सम्भव नही होगी। सेहत आज सामान्य ही रहेगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग में सोची हुई योजनाएं बनती नजर आएंगी परन्तु मध्यान आते आते कार्यो में विघ्न आने लगेंगे। महत्त्वपूर्ण कार्य अथवा धन सम्बंधित आयोजन प्रातः काल में करना ठीक रहेगा सफलता अवश्य मिलेगी। मध्यान के बाद धन लाभ के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। सरकार विरुद्ध कार्य सट्टा लाटरी आदि से अकस्मात धन लाभ होने की सम्भावना है। परिजनों की बनाई योजना आपके कारण बिगड़ने से कलह की स्थिति बनेगी भाई बंधुओ में भी मनमुटाव हो सकता है। माता से स्नेह बना रहेगा। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद सर अथवा बदन दर्द की शिकायत हो सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आपका व्यवहार अन्य लोगो को अत्यंत लापरवाह दिखेगा आप परिस्थिति अनुसार ही कार्य करेंगे लेकिन घर के सदस्य किसी न किसी बात को लेकर छींटाकशी करते ही रहेंगे। मध्यान के समय किसी बहुप्रतीक्षित कार्य को लेकर मन मे असमंजस की स्थिति बनेगी हानि के डर से आज जोखिम वाले कार्य करने से कतराएंगे। आज आय-व्यय में संतुलन नहीं बन पाएगा। भविष्य की योजनाओं को लेकर चिंतित रहेंगे। मन की खींज किसी पर उतारने से विवाद हो सकता है। मध्यान के बाद आकस्मिक धन लाभ होने से थोड़ी राहत मिलेगी। संध्या बाद परिजनों का स्नेह भी बुरा लगेगा। अधिक भागदौड़ से कमर दर्द थकान अनुभव होगी। विपरीत लिंगीय संबंधों में सतर्कता बरते धोखा या अपमान हो सकता है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन भी प्रतिकूलता से भरा रहेगा। आज आपका स्वभाव रहस्यमय रहेगा लोगो के मन की बात मीठा बोलकर जान लेंगे लेकिन अपने मन का भेद किसी से नही बताएंगे आज आपकी प्रशंशा करने वाले भी पीठ पीछे आलोचना करेंगे। परन्तु इससे उदास ना हों अपने कार्य में निष्ठा से लगे रहे जल्द ही समय आपके अनुकूल बनेगा धन लाभ मेहनत के अनुसार ही होगा। आज अहम् को लेकर किसी से टकराव भी हो सकता है खास कर महिलाएं अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखें किसी को ठेस ना पहुंचे इसका ध्यान रखें। संध्या के समय घर मे मेहमान आएंगे आज आप आध्यात्म से जुड़ें मानसिक शान्ति मिलेगी। रक्त पित्त विकार से परेशानी होगी।

यह भी पढ़ें:  खो गए हम कहां की शूटिंग पूरी कर भावुक हुयी अनन्या पांडे

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ से ही किसी जुगाड़ में रहेंगे लेकिन परिस्थिति बार बार सफलता के नजदीक पहुचाकर वापस खींचेगी। मध्यान का समय अधिक बौद्धिक परिश्रम वाला रहेगा लेकिन आपका स्वभाव इसके विपरीत लापरवाह रहने के कारण इसका असर कार्य-व्यवसाय पर पड़ेगा। आज महत्त्वपूर्ण लाभ के अवसर हाथ से निकल भी सकते है इसका ध्यान रखे। आज किसी भी कार्य को जबरदस्ती करने पर ही सफलता मिल सकती है। पीछे मित्र परिवार के साथ किसी समारोह में उपस्थित होंगे। आज मनोरंजन पर विशेष खर्च करेंगे। शरीर की अनदेखी आगे भारी पड़ सकती है। घरेलू सुख में कुछ कमी आएगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन सुख शांति से व्यतीत होगा। स्वास्थ्य में सुधार रहने से मानसिक एवं शारीरिक रूप से चुस्त रहेंगे फिर भी ठंडी वस्तुओ से परहेज करें जुखाम खांसी तुरंत हो सकती है। दिन के आरम्भ में परिजनों की आपके हित में कही बाते मन को चुभ सकती है लेकिन आज किसी भी बात की ज्यादा देर परवाह नही करेंगे आप सुनेंगे सबकी करेंगे मन की। दोपहर तक इंतजार करने के बाद व्यापार में लाभ मिलने से उत्साह बढ़ेगा। व्यावसायिक यात्रा भी आज लाभदायक रहेगी। घर में आज शांति का वातावरण रहेगा लेकिन भाई बंधुओ में व्यवसाय अथवा अन्य कारण से आपस में ठन सकती है। रात्रि के समय गैस अथवा कब्ज की शिकायत रह सकती है। संध्या के समय सुखोपभोग के लिए बाहर घूमने का मन बनेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन हर प्रकार से शुभ फलदायी रहेगा। आज दिन भर स्फूर्ति और स्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज आपके पहले से सोचे हुए कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। सामाजिक क्षेत्र पर यश वृद्धि होगी। नौकरी अथवा व्यवसाय में सहकर्मियों का सहयोग रहेगा लेकिन गलतफहमी ना पाले अन्यथा मतभेद भी हो सकते है। व्यावसायिकों को नियमित आमदनी के अतिरिक्त आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। सरकारी कार्य आज ना करें अन्यथा कोई नई उलझन में पड़ सकते है। संध्या का समय मनोरंजन में बिताएंगे। दाम्पत्य सुख उत्तम रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन विपरीत परिस्थितियों वाला रहेगा। आज प्रातः से ही सेहत में उतार चढ़ाव लगा रहेगा जो मध्यान तक कार्यो के प्रति मन दुविधा में रखेगा उत्साह कम रहने से आज के दिन का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद कार्य क्षेत्र से काम चलाऊ धन की आमद हो जाएगी आज सरकारी कार्यो में लंबे समय से दौड़धूप के बाद भी असफलता से हताशा होगी। पैसे का लेन-देन आज ना करें अन्यथा फंसने की संभावना है।आपकी बात की अनदेखी होने अथवा परिजन की मांग समय पर पूर्ण ना होने पर परिवार में किसी से झगड़ा हो सकता है। दाम्पत्य में शकि स्वभाव खटास ला सकता है। आज के दिन धैर्य से बिताए कल से स्थिति में सुधार आने लगेगा।

यह भी पढ़ें:  22 अगस्त 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी आपके लिए बीते दिनों से लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आशानुकूल वातावरण ना मिलने पर भी कुछ एक कार्य मे सफलता मिलने से संतोष रहेगा धन की आमद कम लेकिन समय पर होने से महत्त्वपूर्ण रहेगी। नौकरी वाले जातको को थोड़ा अधिक परिश्रम करना पड़ेगा परंतु आज आप से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे मन की बात मनवा सकते है। लेखन से जुड़े जातकों को नई रचना की प्रेरणा मिलेगी। घर गृहस्थी में अंदरूनी बात पर आपसी मतभेद हो सकते है फिर भी आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बेहतर निभाएंगे। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा सरकारी कार्यो आसानी से बन सकते है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। दिन के आरम्भ में आलसी रहेंगे लेकिन मध्यान बाद व्यापार में गति आने से आर्थिक समस्या में कमी आएगी। लेकिन लटके हुए सरकारी कार्य आज किसी भी हालत में पूरे नही होंगे जिससे धन के साथ समय भी खराब होगा। व्यवसाय में पूँजी निवेश के लिए भी आज का दिन शुभ है लेकिन तुरंत लाभ की आशा ना रखें भविष्य में अवश्य ही दुगना होकर मिलेगा। नौकरी वालो के बेहतर कार्य से अधिकारी वर्ग प्रसन्न होंगे फिर भी कामनापूर्ति में व्यवधान डालेंगे। गृहस्थ में पारिवारिक सदस्यों से प्रेम बढ़ेगा माता का विशेष सुख सहयोग मिलेगा। किसी बुजुर्ग से आकस्मिक लाभ होगा। भूमि वाहन सुख आज उत्तम रहेंगे इनके रखरखाव पर खर्च भी करना पड़ेगा। आरोग्य बना रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन मानसिक रूप से शांति वाला रहेगा। दिन का पहला भाग धर्म-कर्म में व्यतीत होगा आपमें दया भाव अधिक रहने के कारण दान पुण्य में रूचि भी दिखाएंगे। अपने कार्यो की अनदेखी कर लोगो की समस्याओं को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सामान्य लाभ होगा नौकरी पेशाओ से कोई गलती हो सकती है लेकिन नरम व्यवहार के कारण दंडित होने से बच जाएंगे। कमर अथवा घुटनो की समस्या हो सकती है। पारिवारिक वातावरण धीमी कार्य शैली के चलते कुछ समय के लिए अशांत होगा फिर भी आज सदस्यों में आपसी सदभाव अधिक रहेगा। बड़ो से आशीर्वाद मिलेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित दिखेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। सेहत प्रातःकाल में कुछ नरम जैसी रहेगी कमर दर्द पेट संबंधित व्याधि कुछ समय के लिये असहज बनायेगीं लेकिन कार्य भार के आगे इनको नजरअंदाज करना पड़ेगा। नौकरी व्यवसाय में मध्यान से पहले लाभ पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा लेकिन तुरंत लाभ ना होकर मध्यान पश्चात इसके अनुकूल परिणाम मिलने लगेंगे। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं खास कर जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि में हानि की संभावना है। पारिवारिक आवश्यकताओं को नजर अंदाज न करें अन्यथा घर मे कोहराम मच सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें:  मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता अभियान - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक यूपीएफ शक्ति पहल

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
23 अक्टूबर 2025 गुरुवार
हिंदी माह कार्तिक

तिथि द्वितीया 10:46:09pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र विशाखा 04:50:11am
योग आयुष्मान 04:58:43am
करण बालव 09:30:28am
करण कौलव 10:46:09Pm
चन्द्र राशि तुला 10:05:00pm
चन्द्र राशि वृश्चिक 10:05:00pm
सूर्य राशि तुला
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 06:11:35am
सूर्यास्त 05:36:41pm
दिन काल 11:25:05am
रात्री काल 12:35:23pm
चंद्रोदय 07:34:02am
चंद्रास्त 06:34:53pm
सूर्योदय
लग्न तुला 5°39′, 185°39′
सूर्य नक्षत्र चित्रा
चन्द्र नक्षत्र विशाखा

पद, चरण
ती विशाखा 08:35:14am
तू विशाखा 03:19:59pm
ते विशाखा 10:05:00pm
तो विशाखा 04:50:11am
आज का दिशा शूल दक्षिण

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 20 =