Aaj Ka Rashifal

10 अक्टूबर 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

‌‌।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
10 अक्टूबर 2026 शनिवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप अपने पराक्रम से लाभ कमाएंगे। आज जहां से कोई उम्मीद नही रहेगी वहां से भी कुछ ना कुछ प्राप्त कर लेंगे। कार्य क्षेत्र का वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा साझेदारी में अनबन होने की संभावना है। परन्तु आज एकल व्यवसाय अथवा पैतृक कार्य से अधिक लाभ होगा। संचित धन में वृद्धि होगी भविष्य के लिए भी नई योजना बनाएंगे। घर मे संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है अपना पक्ष रखने से पहले अन्य लोगो की राय जाने इसके बाद ही कोई निर्णय ले। पिता से काम निकालना आसान नही रहेगा इसलिये माता से मधुर संबंध रखे किसी न किसी रूप में अवश्य लाभ होगा। सेहत में आज कुछ न कुछ गड़बड़ लगी रहेगी खाने पीने में विशेष सावधानी रखें पेट की समस्या अन्य बीमारियों को जन्म देगी।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आप अपनी विद्या बुद्धि से असम्भव को संभव करने में सफल रहेंगे आज जिस कार्य को करने के लिये सभी मना करेंगे आपको वही करने में आनंद आएगा। कार्य व्यवसाय में अनुकूल वातावरण मिलेगा सहकर्मियो का अड़ियल रवैया कुछ समय के लिए परेशानी में डालेगा फिर भी अपने दम पर कार्यो को रुकने नही देंगे हाथ आए सौदों से हर हाल में लाभ उठाकर ही मानेंगे। भाग्य का साथ भी रहने से किसी भी कार्य को बनाने में ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। धन की आमद आशा से कम ही रहेगी। आज किसी घर अथवा व्यावसाय के कारण जमा पूंजी से खर्च करना पड़ेगा। संध्या के समय मन मे बेचैनी रहेगी फिर भी दिन भर की गतिविधियों से संतोष होगा। संतान की सेहत अथवा अन्य कारणों से परेशानी होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन मिलाजुला फल देगा आज भी दिन के आरंभ में घर मे पुराने विवाद के कारण परिजनों से मतभेद उभरेंगे लेकिन बीते कल की तुलना में आज धर्य रहने से इससे बचने का प्रयास करेंगे किसी की बातों का प्रतिशोध नही लेंगे लेकिन मन ही मन दुखी रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी जिससे सोची हुई योजना को फलीभूत करना आज सम्भव नही होगा फिर भी व्यवहार बनाये रखे अन्यथा कोई अन्य लाभ उठा लेगा। जमीन संबंधित कोई भी कार्य आज ना करें हासिल कुछ नही होगा ऊपर से व्यर्थ दुश्मनी बढ़ेगी। संध्या के समय भाग्य का साथ मिलने से आकस्मिक धन लाभ होगा। आर्थिक परेशानी से बचने के लिये दैनिक खर्च में मितव्ययता बरते। महिला वर्ग आज अंदर से जली भुनी रहेंगी इनसे व्यर्थ बोलने से बचे। पति-पत्नी दोनों एक ही समस्या से ग्रस्त रहेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है दिन के आरंभ में घर मे किसी से व्यर्थ की बात पर उलझेंगे लेकिन मध्यान के बाद स्वभाव में गंभीरता आएगी फिर भी सहकर्मी आपसे व्यवहार करने में संकोच करेंगे जिससे कार्य क्षेत्र पर आपसी तालमेल की कमी रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज सोची गई योजना संध्या तक ही फलीभूत होगी पर धन लाभ आज पुरानी योजना अथवा संग्रह से ही होगा। सामाजिक क्षेत्र पर ठाट बाट का जीवन सामान्य वर्ग से दूरी बनाएगा लेकिन आज आप दिखावे में ही रहना अधिक पसंद करेंगे। घर के सदस्य भी मतलब से आपका समर्थन करेंगे पर बुजुर्ग वर्ग से किसी बात को लेकर ठनेगी। लंबी यात्रा की योजना बनेगी निकट भविष्य में इस पर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या बाद शरीर दुखने की शिकायत होगी।

यह भी पढ़ें:  चुनाव हारने के बाद बंगाल की जनता को रौंद रही केंद्र सरकार - अभिषेक बनर्जी

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपका ध्यान एक साथ दो कार्यो से लाभ उठाने पर रहेगा धन की आमद तो आज अवश्य ही होगी लेकिन एक समय मे एक ही कार्य हाथ लेने से दुविधा में पड़ने से बचेंगे। दिन के आरंभ में विविध उलझने मानसिक रूप से परेशान करेंगी लेकिन मध्यान के समय कही से लाभदायक समाचार मिलने से राहत मिलेगी कार्यो के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। आज नीति को छोड़ अनैतिक मार्ग से लाभ की संभावनाए अधिक रहेंगी प्रलोभन के कारण इनका विचार नही करेंगे। व्यवहारिकता आज कम ही रहेगी वाणी में रूखापन रहेगा जिससे नए बने संबंधों में खटास आएगी। कामुकता अधिक रहने कनकार्न परिजनों के आगे शर्मिंदा हो सकते है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा आज आपकी मानसिकता सुखोपभोग की वस्तुओं के संग्रह की रहेगी इसपर खर्च भी करेंगे लेकिन भविष्य को ध्यान में रखकर ही चले। कार्य व्यवसाय से दिन के आरंभ में ज्यादा आशा नही रहेगी लेकिन मध्यान के आस-पास आकस्मिक लाभ होने से मन मे लोभ आएगा। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय में निवेश करेंगे निकट भविष्य में लाभदायक रहेगा पर आज धन की आमद सामान्य से भी कम ही रहेगी। नौकरी करने वाले कार्य क्षेत्र पर अपनी प्रशंसा कराने के चक्कर मे मूर्खता का परिचय देने पर हास्य के पात्र बन सकते है स्वाभाविक कार्य करें यही आपके लिये ठीक रहेगा। घर के कुछ सदस्य किसी महंगी वस्तु को पाने की जिद करेंगे जबकि कुछ इसके विरोध में रहेंगे जिससे वातावरण थोड़ी देर के लिये अशांत बनेगा। आरोग्य बना रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी विपरीत फलदायक बना है लेकिन आज कल की तुलना में कुछ राहत भी मिलेगी। दिन के पूर्वार्ध से ही किसी विशेष कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे मध्यान तक मन दुविधा में रहेगा हानि के डर से कार्य करने का मन नही करेगा निवेश करनी भी घबराएंगे। संध्या से स्थिति में सुधार आने लगेगा छूटपुट अशुभ समाचार भी मिलेंगे लेकिन घबराए ना आगे से समय आपके पक्ष में बनने लगेगा खराब समय मे मिला अनुभव आगे के लिए सुधार लाएगा। धन लाभ की आशा आज ना रखें खर्च चलाने के लिए भी किसी से मांगने अथवा संचित कोष से निकालने पड़ेंगे। कार्य स्थल पर किसी से अथवा परिजनो के हाथ टूट-फुट या किसी अन्य रूप में नुकसान होगा बौखलाहट से बचे संबंध खराब होने पर वापस सामान्य होने में काफी समय लग सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप अपने बुद्धि चातुर्य से हर जगह सम्मान पाएंगे मेहनत भी आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक करनी पड़ेगी लेकिन बीच-बीच मे प्रशंसा मिलने से अखरेगा नही। आर्थिक लाभ को लेकर दिन के आरंभ से कयास लगाएंगे मध्यान से रुक-रुक कर होने की संभावना है पर मन अधिक पाने की लालसा में शांत नही रहेगा। व्यावसायिक कारणों से छोटी बड़ी यात्रा भी हो सकती है इससे भी कुछ न कुछ लाभ ही होगा। सहकर्मी अपना मतलब साधने के लिए आपसे मीठा व्यवहार करेंगे लेकिन किसी के आगे ज्यादा समर्पित भी ना हो अन्यथा अपने काम मे देरी होगी। घरेलू वातावरण अन्य दिनों की तुलना में शांत नजर आएगा लेकिन महिलाओ के मन मे अंदर ही अंदर उथल पुथल चलेगी। सेहत मध्यान तक ठीक रहेगी इसके बाद कमर दर्द या जोड़ो में दर्द की शिकायत होगी।

यह भी पढ़ें:  मूलांक 7 के लिए कैसा रहेगा साल, अंक ज्योतिष भविष्यफल 2024

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपको अनुकूल फल मिलेंगे आपका ध्यान भविष्य को सुरक्षित बनाने पर रहेगा। आर्थिक कार्यो में रुचि अधिक रहेगी मन मे धन संबंधित तिकडम लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में दोपहर तक भागदौड़ के बाद धन की आवक होने लगेगी जो कि संध्या बाद तक रुक रुक कर होती रहने से आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। अपने कार्य आज स्वयं करने का प्रयास करें अन्य के ऊपर थोपने से क्लेश हो सकता है। घर का वातावरण अशांत रहेगा भाई बंधुओ से अहम को लेकर तकरार अथवा बोलचाल में कमी आएगी। पति-पत्नी में भी कुछ न कुछ नोकझोंक लगी रहेगी फिर भी स्थिति गंभीर नही हो पाएगी। स्वयं अथवा परिजनों की सेहत को लेकर खर्च होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप किसी मुसीबत से बचने के लिये धर्म का सहारा लेंगे मन मे आध्यात्मिक भाव रहेंगे लेकिन स्वार्थ सिद्धि मात्र ही। पूजा पाठ तंत्र टोटको पर दिन का कुछ समय और धन खर्च होगा लेकिन मन मे अज्ञात भय रहने से मानसिक शांति नही मिल पाएगी। कार्य क्षेत्र पर लेन देन को लेकर किसी से उलझने की संभावना है व्यवसाय की गति आज धीमी रहेगी जहां लाभ की संभावना होगी वहां सहयोग की कमी रहेगी। लोग आपको आश्वासन देंगे पर वक्त पड़ने पर अपनी बात से पलट जाएंगे। गृहस्थ में भी आज उतार चढ़ाव लगा रहेगा स्त्री संताने जिस कार्य को करने से बचना चाहिये उसे कर घर के बड़ो को नाराज करेंगे। सेहत ठीक रहेगी फिर भी घरेलू कार्यो में अरुचि दिखाएंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन प्रतिकूल रहेगा पूर्व में बरती लापरवाही के कारण सेहत में विकार आने से प्रातः काल से ही अनमने से रहेंगे कार्य करने का मन करेगा लेकिन उत्साह की कमी हर कार्य मे विलंब कराएगी। नौकरी पेशाओ को आज अधिक कष्ट होगा सहकर्मियो से मतभेद के कारण सहयोग नही मिलेगा स्वयं ही सभी कार्य करने पड़ेंगे अवकाश भी ले सकते है। व्यवसायी वर्ग मध्यान तक थोड़ा बहुत लाभ कमा लेंगे लेकिन इसके बाद सेहत का साथ ना मिलने से अधिकांश कार्य अधूरे रह जाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर होने से थोड़ी राहत में रहेंगे। घर मे आज किसी न किसी के बीमार रहने से दवाओं का खर्च बढ़ेगा घर मे भी अव्यवस्था पनपेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन शुभफलदायक रहेगा घर मे माता अथवा अन्य स्त्री से संबंधों में कटुता आएगी परिजनों से आज किसी न किसी बात पर मतभेद ही रहेंगे फिर भी अन्य क्षेत्र पर आपकी छवि भद्र इंसान के रूप में बनेगी स्वभाव में भी व्यवहारिकता रहने से किसी को निराश नही करेंगे अपने कार्य छोड़ अन्य लोगो की समस्या सुलझाने में तत्पर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक उलझने बनेगी धन की कमी के कारण बनी बनाई योजना अधर में रह सकती है। उधारी वाले व्यवहार चुकाने में संचित कोष में कमी आएगी। मध्यान तक ज्यादा परिश्रम करने से बचेंगे पर एक बार धन लाभ होने पर लालच बढेगा। संध्या के आस पास काम चलाऊ धन की आमद हो जाएगी। संध्या बाद परिजनों की समस्या परेशान करेंगी सुलझाने की जगह टालने के प्रयास करेंगे। थकान को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:  बंगाल सरकार गिराने के दावे को लेकर ममता ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

।।आज का पंचांग।।
10 अक्टूबर 2026, शनिवार
हिंदी माह आश्विन

2083, सिद्धार्थी
शक संवत: 1948
संवत्सर रौद्र
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या रात 9:20 बजे तक, इसके बाद शुक्ल प्रतिपदा।
नक्षत्र: हस्त रात 9:42 बजे तक, इसके बाद चित्रा।
योग: इन्द्र रात 10:02 बजे तक, इसके बाद वैधृति।
करण: चतुष्पाद सुबह लगभग 9:25 बजे तक, फिर नाग करण; अमावस्या समाप्ति के साथ अगला करण।
चंद्र राशि: कन्या।
सूर्य राशि: कन्या।

आज के व्रत एवं धार्मिक महत्व :-
सर्वपितृ अमावस्या : जिन पितरों की श्राद्ध तिथि ज्ञात नहीं है या जिनका श्राद्ध छूट गया है, उनके निमित्त श्राद्ध-तर्पण किया जाता है।

शनिश्चरी अमावस्या : शनिवार और अमावस्या का संयोग।
पितृ तर्पण: परंपरा के अनुसार जल, तिल और कुश से तर्पण करें।
दान-पुण्य : श्रद्धानुसार अन्न, वस्त्र एवं भोजन का दान करें।
शनि आराधना : शनिदेव का स्मरण, प्रार्थना और जरूरतमंदों की सेवा करें।

विशेष : अमावस्या तिथि रात लगभग 9:20 बजे समाप्त होगी। श्राद्ध कर्म के लिए स्थानीय पंचांग के अनुसार कुतुप एवं रौहिण मुहूर्त तथा अपराह्न काल को प्राथमिकता दें।

गुलिक काल सुबह 6:15–7:43
यमगण्ड दोपहर 1:35–3:03

आज के धार्मिक महत्व
सर्वपितृ अमावस्या: पितृ पक्ष का समापन; पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और दान किया जाता है।
शनि अमावस्या: शनिदेव की पूजा, दीपदान और जरूरतमंदों की सेवा का विशेष महत्व माना जाता है।
दान-पुण्य: अपनी सामर्थ्य और पारिवारिक परंपरा के अनुसार अन्न, वस्त्र अथवा अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =