खड़गपुर। ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ दक्षिण पूर्व रेलवे की सत्र 2025-2027 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी कमेटी के गठन हेतु कल 23 मार्च को दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता के गार्डनरिच स्थित बीएनआर सभागार में द्विवार्षिक आमसभा सह चुनाव का आयोजन सम्पन्न हुआ। उक्त द्विवार्षिक आमसभा सह चुनाव में कृष्ण मोहन प्रसाद को पुनः आगामी दो वर्षों के लिए महासचिव चुना गया।
यह चुनाव आल इंडिया ओबीसी रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन भारतीय रेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, कार्यकारी महासचिव शशी शंकर कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उक्त चुनाव में ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर, आद्रा, रांची, खड़गपुर एवं खड़गपुर वर्कशॉप चारों रेलवे मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
उक्त चुनाव में उपस्थित ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आल इंडिया ओबीसी रेलवे कर्मचारी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्रीय कार्यकारिणी के चुने गए। नए पदाधिकारियों की बधाई दिया एवं संगठन हित एवं रेल हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
चुनाव के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चुने गए पदाधिकारियों ने आज दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी से मिलकर संगठन के सभी लंबित मांगों को अविलंब पूरा करने की मांग की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

