IMG 20250711 WA0027

हावड़ा में भी अब बच्चे पढ़ेंगे एआई का पाठ, मोरविटेल्स करेगा शिक्षित

हावड़ा: इंटरनेशनल मोंटसरी काउंसिल ऑफ अमेरिका से प्रमाणित और उसके साथ संबंध स्कूल मोरबी टेल्स अब हावड़ा में भी खुल चुका है। इसका उद्घाटन हाल ही में किया गया है। यहां प्री स्कूल व डे केयर उपलब्ध है। दाखिला भी शुरू हो चुका है।

एआई के दौर में छोटे बच्चों के लिए यहां सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। बच्चों के लिए स्मार्ट बोर्ड है। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए वुडेन फर्नीचर और हाइजीन का भी पूरा ध्यान यहां पर रखा गया है। छोटे बच्चों के खेलने की सुविधाएं देखने लायक है।

थाईलैंड बेस्ड वॉल गेम्स बच्चों को काफी पसंद आएगा। उम्र 2 साल से 4 साल तक के बच्चों को यहां शिक्षा दी जाएगी।

हावड़ा मैदान के निकट 27/3 जी.टी.रोड (साउथ) हावड़ा के पहले तल पर स्कूल खुला है। संस्थान का दावा है कि अंग्रेजी माध्यम का ऐसा स्कूल यहां फिलहाल नहीं उपलब्ध हैं।

बच्चों के लिए गेम, तीन क्लास रूम, एक डे केयर व प्ले हाउस अलग है।

डिजिटल इंटरएक्टिव वॉल गेम्स भी उन्हें पसंद आएगा। स्कूल के संस्थापक एन के शर्मा, सीए सीए कृष्णा नाधानी, डॉ संदीप दे, असित सिंह विशाल गिरी हैं। अभी एडमिशन पर 10 परसेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Now children will study AI in Howrah too, Morvitels will educate themताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 6 =