Aaj Ka Rashifal

5 नवंबर 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
05 नवम्बर 2026 गुरुवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा फिर भी पारिवारिक संबंधो को जोड़ कर रखने का प्रयास करें। आज आपके विचारों में प्रखरता एवं विवेकी कार्यशैली रहने से आपसी विवादों को बढ़ने नहीं देंगे परन्तु किसी व्यक्ति द्वारा हद से ज्यादा अमर्यादित व्यवहार करने पर आप भी अपना धैर्य खो सकते है। ध्यान रहे इसके परिणाम आगे गंभीर हो सकते है धैर्य से काम लें। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने आएगी यथा संभव आज टालें। आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेने से थोड़ी मानसिक शांति मिलेगी। धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें। सन्तानों को ज्यादा छूट ना दें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन का आरंभ केवल आश्वासनों में बीतेगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी के निर्णय की प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। नौकरी वाले जातक अधिक कार्य आने से असहज महसूस करेंगे। व्यवसायी वर्ग भी मध्यान के पहले समय तक उदासीनता से ग्रस्त रहेंगे। परन्तु मध्यान के बाद का समय बेहतर रहेगा। रुके कार्य मे गति आएगी व्यवसाय में बिक्री बढ़ेगी धन की आमद होने से अधूरे कार्य पूर्ण कर सकेंगे। महिलाओं की भावनाएं आज पल-पल में बदलेंगी जिससे सही निर्णय लेने में दिक्कत आएगी। बड़े लोगों से स्वार्थ सिद्धि पूर्ण कर लेंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा फिर भी काम से मन चुराने के कारण लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ेगा। आज आपकी सोची हुई योजनाएं अधूरी रह सकती है। घरेलू कार्यो के कारण व्यावसायिक कार्य मे देरी होगी जिससे बाद में कार्यो को जल्दबाजी में करने से हानि की संभावना है। नये कार्य अथवा व्यापार में विस्तार की योजना फिलहाल स्थगित रखें। आज अकस्मात हानि की भी संभावना है जिसका गुस्सा सहकर्मियो पर फूटेगा। घर एवं बाहर सुधार का प्रयास करने पर भी अव्यवस्था ही रहेगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण नई मुसीबत में डाल सकता है सावधान रहें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आप संतोषी भावना रहने के चलते सुख से बितायेंगे। कार्य क्षेत्र पर मन में चल रही दुविधा के कारण कुछ विशेष आयोजन नही कर सकेंगे। आर्थिक लाभ की गति भी न्यून रहेगी फिर भी आप इन बातों को ज्यादा महत्त्व नही देंगे। धार्मिक अनुष्ठानों पूजा पाठ में सम्मिलित होंगे इनपर खर्च भी करेंगे। व्यवसायी लोगों को नए अनुबंध मिल सकते है जिससे भविष्य की आर्थिक योजनाएं बल पकड़ेंगी। पारिवारिक जीवन आपके व्यवहार कुशलता से आनंद में रहेगा लेकिन महिलायें आज कुछ अनैतिक मांग पूरी करने पर अड़ सकती है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपका आज का दिन थोड़ा उठापटक वाला रहेगा। प्रातः काल के समय किसी के मनमाने रवैये के कारण परेशान रह सकते है। परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन शुभ रहेगा। व्यवसाय में कई दिनों से रुके पैसे वापस मिलने से शान्ति मिलेगी। घर एवं बाहर के लोग भी आपकी बौद्धिक क्षमता की प्रशंशा करेंगे। लेकिन घर का वातावरण किसी गलतफहमी के कारण खराब होने की संभावना है आवश्यकता पड़ने पर ही किसी की बातों का जवाब दें अन्यथा मौन बनाये रखें व्यर्थ कलह से बचेंगे। महिलाएं शुभ समाचार मिलने से प्रसन्न होंगी परन्तु किसी अन्य कारण से मानसिक उद्वेग बनेगा।

यह भी पढ़ें:  मंगलवार को कैसा रहेगा आपका दिन देखें यहां

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन का पूर्वार्ध भी परेशानियों वाला रहेगा। आकस्मिक किसी कार्य के आने से पूर्वनियोजित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर भी प्रतिस्पर्धी हावी रहेंगे जिससे व्यवसाय विस्तार की योजना अधर में रहेगी। धन लाभ के लिए मध्यान तक तरसना पड़ेगा इसके बाद परिस्थिति आपके लिए अनुकूल बनेगी। धर्म के प्रति आस्था जागेगी जिससे मानसिक शांति मिलेगी धन लाभ भी अकस्मात ही होगा। सेहत आज छोटी मोटी बातों को छोड़ सामान्य रहेगी। पारिवारिक वातावरण में शांति रहते हुए अचानक विरोधी वातावरण बनने से थोड़ा असहजता आएगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दिन का पूर्वार्ध लाभ दायक रहेगा परन्तु ले देकर कार्य करने की प्रवृति कुछ ना कुछ कमी अवश्य रखेगी। महिलायें आज अधिक शंकालु रहेंगी घर में कलह का कारण भी यही समस्या रहेगी। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले पूर्ण कर लें इसके बाद परिस्थिति विपरीत हो जाएगी। किसी भी कार्य मे प्रयत्न करने पर भी सफलता संदिग्ध रहेगी। आर्थिक समस्याएं खड़ी होंगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग के रूखे व्यवहार से आहत हो सकते है। आज खर्च आकस्मिक बढ़ने से उधार लेने की नौबत आ सकती है यथासंभव आज ना ही लें। संतानों के कारण असुविधा होगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। परन्तु प्रारंभ में कुछ परेशानियां देख कर हतोत्साहित ना हो जाए निरंतर प्रयासरत रहें। महिला वर्ग की आर्थिक विषयों में स्पष्टता ना रखने की वजह से आलोचना होगी सावधान रहें। कार्य क्षेत्र पर सहयोगियों से मिल कर रहें, विचार ना मिलने पर भी मौन रहें अन्यथा व्यर्थ बहस हो सकती है। मध्यान के बाद का समय ज्यादा बेहतर रहेगा मेहनत का फल मिलने लगेगा। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी गरमा गर्मी के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। रिश्तेदारो से आनंददायक समाचार मिलेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप आध्यत्म के रंग में रंगे रहेंगे। दान-पुण्य कर पुण्य के भागी बनेंगे। आज आपका सामाजिक दायरा भी बढेगा जिससे आने वाले समय में लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसायी जन कामो के प्रति थोड़े उदासीन रहेंगे फिर भी दिन का आरंभिक भाग थोड़ा कष्टदायी रहेगा इसके बाद का समय धन के साथ सम्मान में वृद्धि करने वाला रहेगा। विरोधी प्रबल रहेंगे बीच मे किसी से व्यर्थ की नोंकझोंक भी हो सकती है। आप पैतृक कार्यो की अनदेखी करेंगे फिर भी इनसे कुछ ना कुछ लाभ अवश्य होगा। महिलाएं किसी प्रसंग को लेकर जली भुनी रहेंगी।

यह भी पढ़ें:  मतदान वाले दिन सारा दिन सड़कों पर रहेंगे राज्यपाल बोस

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आज नए लोगों से जान पहचान होगी लेकिन आज मन राग द्वेष एवं हीन भावना से ग्रस्त रहने के कारण नये सम्बन्धों से लाभ नहीं उठा सकेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा रक्त-पित्त अथवा गैस संबंधित समस्या शरीर को शिथिल रखेंगी। परिवार में किसी सदस्य की आकस्मिक बीमारी के कारण भाग-दौड़ के साथ धन व्यय होगा। व्यवसाय क्षेत्र एवं घर पर आज आर्थिक कारणों से कई आवश्यक कार्य लटके रहेंगे। उधार के व्यवहार आज ना करें। किसी पुराने प्रेमीजन से मिलकर हर्ष होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन कुछ विषयों को छोड़ विजय दिलाने वाला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यवसायी लोग भी आज अपने अधूरे कार्य पूर्ण होने से राहत की सांस लेंगे परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर किसी से गरमा गर्मी हो सकती है जिससे कार्य कुछ समय के लिए प्रभावित होंगे। आज नए अनुबंध पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। धन संबंधित उलझने कुछ हद तक शांत रहेंगी। घर के बुजुर्ग अथवा महिलायें आज अकारण ही क्रोध कर सकते है जिससे वातावरण कुछ समय के लिए अशान्त बनेगा धैर्य बनाए रखें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के कारण दुविधा में रहेंगे। एक कार्य को करने के चक्कर में अन्य आयवश्यक कार्य अधूरे रहेंगे। आलस्य भी आज अधिक रहेगा फिर भी मजबूरी में मेहनत करनी पड़ेगी परन्तु मन मे चंचलता एवं अनिर्णय की स्थिति लाभ से वंचित रखेगी। आर्थिक कारणों से घर की महिलाओं अथवा अन्य सदस्यों से कलह हो सकती है। मध्यान के समय शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी थोड़ा आराम अवश्य करें। धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने के कारण घरेलू कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। महिलायें घर की परिस्थिति से अधिक चिंतित रहेंगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:  एमपी : राज्यस्तरीय राष्ट्र निर्माता सम्मान डॉ. चौधरी को इन्दौर में मिला

।।आज का पंचांग।।
05 नवंबर 2026 गुरुवार
हिंदी माह कार्तिक
कृष्ण पक्ष

बिक्रम संवत 2083
शक संबत 1948
संवत्सर रौद्र
योग वैधृति
करण बालव, फिर कौलव
चंद्र राशि सिंह, बाद में कन्या

सूर्योदय एवं सूर्यास्त
सूर्योदय: प्रातः 6:35 बजे
सूर्यास्त: सायं 5:33 बजे
वाराणसी

शुभ-अशुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:55 से 5:43 बजे
राहुकाल: दोपहर 1:30 से 2:50

रमा एकादशी व्रत : रमा एकादशी के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा-अर्चना, व्रत, जप और दान का विशेष महत्व माना जाता है।

आज का शुभ विचार : जिस मन में भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास होता है, उस मन में कभी निराशा का अंधकार नहीं रहता।

आज का दिशा शूल दक्षिण

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 4 =