Ganguly

राजनीति में रूचि नहीं , लेकिन भारत का कोच बनने से इनकार नहीं : गांगुली

कोलकाता : पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने राजनीति में प्रवेश से इनकार किया लेकिन कहा कि भारतीय टीम का कोच बनने से उन्हें इनकार नहीं है। जुलाई में 53 साल के होने जा रहे गांगुली 2018 . 19 और 2022 . 24 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के टीम निदेशक रहे।

क्या वह भारतीय टीम का कोच बनना चाहेंगे , यह पूछने पर उन्होंने पीटीआई को दिये पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा ,‘‘मैने इसके बारे में सोचा नहीं क्योंकि मैं अलग अलग भूमिकाओं में रहा हूं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने 2013 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलना छोड़ा और फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बन गया।’’

उनसे जब कहा गया कि वह भारत का कोच बनकर और भी योगदान दे सकते थे, तो गांगुली ने कहा ,‘‘ देखते हैं कि आगे क्या होता है । मैं 50 (53) साल का ही हूं । देखते हैं कि क्या होता है। मुझे इससे ऐतराज नहीं है । देखते हैं ।’’

  • राजनीति में नहीं उतरने वाले

यह पूछने पर कि पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले क्या वह किसी राजनीतिक दल से जुड़ेंगे, उन्होंने मुस्कुराकर कहा ,‘‘ मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है ।’’

अगर उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाये जाने की पेशकश की जाये तो ? इस पर भी उन्होंने कहा ,‘‘ मेरी कोई रूचि नहीं है ।’’

यह भी पढ़ें:  बेहतरीन कप्तान है पंत, समय के साथ और निखरेगा : गांगुली

गांगुली ने मौजूदा कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए कहा कि दुबई में चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से उन्होंने लय पकड़ ली है ।

उन्होंने कहा ,‘‘गौतम अच्छा कर रहा है । शुरूआत धीमी रही जब आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हारे लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद उन्होंने लय पकड़ ली । इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला बड़ी होगी ।’’

गंभीर कितने कुशल रणनीतिकार हैं, यह पूछने पर उन्होंने गंभीर के जुनून और बेलागपन की तारीफ की।

उन्होंने कहा ,‘‘ इस भूमिका में मैने उसे बहुत करीब से नहीं देखा है लेकिन मैने उसका जुनून देखा है । मैने उसकी रणनीतियों को करीब से नहीं देखा क्योंकि उसके कोच रहते मैने उसके साथ काम नहीं किया ।’’

गांगुली ने कहा ,‘‘ वह सीधी बात करता है और चीजों को साफ देखता है । वह अपने विचार खुलकर रखता है । टीम के बारे में, खिलाड़ियों , लोगों और सबके बारे में । बाहर से आप कह सकते हैं कि वह काफी पारदर्शी इंसान है ।’’

उन्होंने अपने खेलने के दिनों को याद करते हुए कहा कि गंभीर हमेशा सीनियर्स का काफी सम्मान करता था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने उसके साथ खेला है । उसने हमेशा मुझे और सीनियर खिलाड़ियों को काफी सम्मान दिया । अभी भी अपने काम को लेकर उसके भीतर काफी जुनून है ।’’

यह भी पढ़ें:  स्पिन के टेस्ट में भारत फेल, नौ विकेट से जीते कंगारू

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं उसे शुभकामना देता हूं । अभी उसे कोच बने एक ही साल हुआ है । इंग्लैंड का दौरा अहम होगा । आस्ट्रेलिया में थोड़ा संघर्ष था लेकिन हर किसी की तरह वह सीखेगा और बेहतर होगा ।’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खिलाड़ी हूं, खिलाड़ी ही रहने दें, राजनीति से नाम ना जोड़ें : सौरव
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *