उत्तर कोलकाता भाजपा महिला मोर्चा ने कराया रक्तदान शिविर का आयोजन

कोलकाता। उत्तर कोलकाता भाजपा महिला मोर्चा के तरफ से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जंयती के उपलक्ष्य मे बी.के.पाल मोड़ और रवींद्र सारणी के संगम स्थल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल भाजपा के पुर्व राज्य अध्यक्ष राहुल सिन्हा, वर्तमान राज्य अध्यक्ष सुकान्तो मजुमदार, उत्तर कोलकाता जिला के पुर्व अध्यक्ष शिवाजी सिंह राय, वर्तमान जिला अध्यक्ष तमाघनो घोष, वार्ड-२२ की पार्षदा मीना देवी पुरोहित, वार्ड-२३ के पार्षद विजय ओझा, भाजपा नेता दीपान्जन गुहा, ब्रजेश झा, सूरज सिंह, विश्वजीत साहा, पंकज सिघानिया, रौशनलाल हलवाई, राकेश सुराना, समाजसेवी योगेश अवस्थी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम मे अधिक संख्या मे महिलाओ ने रक्तदान किया कार्यक्रम को सफल बनाने मे जिला और मंडल के सभी महिला पदाधिकारीयो ने सक्रिय भूमिका निभाई। उत्तर कोलकाता महिला मोर्चा अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजिका पुर्णिमा चक्रवर्ती जी ने कहा कि हम इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम करके महापुरुषों के बारे मे अपने युवा पीढ़ी को बताते है और समाज की सेवा करने का प्रयास करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *