उत्तर दिनाजपुर : प्राथमिक स्कूल से तीन लाख पुस्तकें गायब, एक गिरफ्तार

उत्तर दिनाजपुर। प्राथमिक स्कूल के कार्यालय से तीन लाख पुस्तकें गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर चक्र प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय से 3 लाख पुस्तकें गायब हैं। चालान में पुस्तक के स्कूल कार्यालय में मौजूद रहने की बात लिखी हुई है पर गोदाम में पुस्तक उपलब्ध नहीं है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे इस्लामपुर महकमा अदालत में भेज दिया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार दो जनवरी को पुस्तक दिवस मनाया जाता है। सभी प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुसार नई पुस्तकें दी जाती है। इसके लिए राज्य शिक्षा विभाग निर्दिष्ट छापाखाना से पुस्तकें छाप कर विभिन्न अबर परिदर्शक के स्कूल कार्यालय में भेजता है। यहाँ से यह पुस्तकें विभिन्न स्कूल अधिकारियों को सौंपी जाती हैं। स्कूल की ओर से छात्रों को किताबें बांट दी जाती हैं।

यह सिलसिला पूरे दिसंबर माह तक चलता रहता है। स्कूलों को किताबें देने की तारीख तय हो चुकी थी। शुक्रवार को इस्लामपुर प्राथमिक विद्यालय कार्यालय के अधिकारी ने गोदाम में जाकर देखा कि किताबें तो नहीं हैं, लेकिन गोदाम में रखे रजिस्टर में किताबों का उल्लेख है। ये किताबें कहाँ गईं?

चक्र के दूसरे स्कूल निरीक्षक सुभंकर नंदी ने इस्लामपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस्लामपुर थाने की पुलिस ने इस सिलसिले में भीम मंडल को गिरफ्तार कर जांच शुरू की है। दूसरी ओर आरोपी भीम मंडल ने साजिश कर उन्हें फंसाने का आरोप लगाया है। वहीँ पुलिस को शक है कि यह घटना कोई साधारण चोरी नहीं है बल्कि इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *