उत्तर बंगाल पहली बार तृणमूल का परचम लहराया, सिलीगुड़ी के मेयर होंगे गौतम देव

कोलकाता। पिछले साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद ममता बनर्जी को सोमवार और बड़ी सौगात मिली है। लंबे समय से राज्य की सत्ता में रहने के बावजूद उत्तर बंगाल में जीत के लिए तरस रहे तृणमूल कांग्रेस को इस बार सिलीगुड़ी नगर निगम पर बोर्ड गठित करने का मौका मिल गया है। सिलीगुड़ी के 47 में से 37 वार्डों में तृणमूल कांग्रेस जीत चुकी है जबकि यहां लंबे समय तक सत्ता में रही माकपा को केवल 2 सीटें मिली है।कांग्रेस एक सीट जीती है जबकि बाकी पांच सीटों पर भाजपा का कब्जा हुआ है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यहां से गौतम देव को मेयर बनाने की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है। तृणमूल कांग्रेस ने यहां कुल 78.72 फ़ीसदी मत हासिल किए हैं जबकि भाजपा को 10.64 की असली और माकपा को महज 8.5 फ़ीसदी वोट मिले हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की घोषणा के बाद तृणमूल कांग्रेस ने यहां बोर्ड गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस इस नगर निगम पर तृणमूल कांग्रेस की जीत बहुत बड़ी मानी जा रही है क्योंकि 2011 में मुख्यमंत्री के सत्ता में आने के बाद से आज तक यहां जीत के लिए तृणमूल कांग्रेस हाथ-पैर मार रही थी। गौतम देव उत्तर बंगाल विकास मंत्री भी रहे हैं इसलिए सिलीगुड़ी नगर निगम में उनका मेयर बनना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *