निराली एनजीओ ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित

पूर्वी दिल्ली। सामाजिक संगठन निराली एनजीओ ने आज विश्वास नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया । कार्यक्रम में कोरोना संकट के दौरान लोगों की मदद करने वाले पुलिसकर्मियों,सिविल डिफेंस के जवान ,डॉक्टर्स और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल थे इसके अलावा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी दिल्ली प्रदेश महिला मार्चा की मंत्री अर्चना कंसल,आनंद विहार मंडल की उपाध्यक्ष दीप्ती अग्रवाल और वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह रावत मौजूद रहे।

मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने विवेक विहार जोन सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन निर्मल गुप्ता,डिप्टी चीफ वार्डन श्रीप्रकाश जी,राजेश अग्रवाल और राकेश शर्मा सहित सिविल डिफेंस के जवानों और समाजसेवियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं फर्श बाजार थाने के हेड कांस्टेबल राम किशोर को गोपाल राजपूत ने सम्मानित किया।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राजूपत ने बताया कि कोरोना संकट में पुलिसकर्मियों, सिविल डिफेंस के जवान,डॉक्टर्स और समाजसेवियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर ना केवल अपनी ड्यूटी का निर्वाह किया बल्कि लाखों लोगों की जान भी बचाने में सहयोग किया। ऐसे लोगों को सम्मानित करना ही सम्मान की बात है कार्यक्रम में संस्था के महामंत्री प्रशांत गुप्ता,  सचिव मोनू भारद्वाज ,रवि ,वाणी अनहद.यश राजपूत .पवन कौल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था का सफल संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *