अनिल बेदाग, मुंबई | 1 सितम्बर 2025 : गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मुंबई के प्रतिष्ठित लालबागचा राजा के दर्शन के लिए बॉलीवुड की दो खूबसूरत अभिनेत्रियाँ निकिता रावल और नुसरत भरुचा एक साथ पहुँचीं। पारंपरिक परिधानों में सजी दोनों ने भगवान गणेश के चरणों में प्रार्थना की और भक्ति, एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।
निकिता रावल ने कहा,
“पहले दिन लालबागचा राजा का आशीर्वाद सचमुच दिव्य लगता है। यह त्योहार प्रेम और सकारात्मकता का प्रतीक है, और यहाँ नुसरत से मिलकर इस खूबसूरत माहौल में चार चाँद लग गए।”
दोनों अभिनेत्रियाँ गुलाबी और पीले रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं और उनकी मुस्कान ने माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें श्रद्धा और सौंदर्य का सुंदर संगम देखा जा सकता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

