तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। झाड़ग्राम जिला अंतर्गत बीनपुर के शिलदा चंद्रशेखर महाविद्यालय के प्रांगण में नवागंतुकों का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशांत कुमार दलुई ने स्वागत भाषण दिया।
नवीन स्वागत समारोह में लगभग 900 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापक, प्राध्यापिकाएं तथा शिक्षाकर्मी भी मौजूद थे। कार्यक्रम को लेकर शुरुआत से ही छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह और उमंग देखने को मिली।
नवागतों के स्वागत के साथ ही आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अतिथि गायिका के रूप में अनिंदिता राय बनर्जी तथा संथाली संगीत कलाकार तापस सोरेन का समूह उपस्थित रहा।

वहीं, नृत्य कलाकार के रूप में अदिति चक्रवर्ती ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कई नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की सांस्कृतिक उपसमिति की संयोजक प्राध्यापिका अनामिका माझी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



