New Zealand captain Sophie Devine will retire from ODI format after the World Cup

विश्व कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेंगी न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन

क्राइस्टचर्च। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। सोफी इस साल के अंत में महिला क्रिकेट विश्व कप के समापन के साथ वनडे फॉर्मेट को अलविदा कहेंगी। यह विश्व कप भारत और श्रीलंका में खेला जाना है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोफी डिवाइन की ओर से एक बयान साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरे लिए कदम पीछे खींचने का सही समय आ गया है। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं कि मुझे इसमें एनजेडसी का समर्थन मिला है।

यह जरूरी है कि हर कोई जानता हो कि मैं इस टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए समर्पित हूं। मैं इस युवा ग्रुप की प्रगति से बहुत उत्साहित हूं। इसके साथ ही मैं अगले छह से नौ महीनों में अपनी भूमिका निभाने के लिए भी उत्सुक हूं।”

एनजेडसी की महिला हाई परफॉरमेंस हेड लिज ग्रीन के अनुसार सोफी डिवाइन को न्यूजीलैंड क्रिकेट का पूरा सपोर्ट है। उन्होंने कहा, “सोफी ने व्हाइट फर्न्स को लगभग 20 साल सेवा दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट उनके करियर के इस पड़ाव पर अधिक संतुलन तलाशने की उनकी खोज को पूरी तरह से सपोर्ट करता है।”

हालांकि, सोफी डिवाइन ने यह स्पष्ट किया है कि वह टी20 फॉर्मेट खेलती रहेंगी। सोफी का यह फैसला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ऐलान से चंद घंटों पहले आया है। सोफी डिवाइन ने साल 2006 में डेब्यू किया था। उस वक्त वह महज 17 साल की थी। वह 30 सितंबर से शुरू होने वाले 2025 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में व्हाइट फर्न्स की अगुआई करेंगी।

सोफी ने अपने वनडे करियर में 152 मैच खेले, जिसकी 139 पारियों में 31.66 की औसत के साथ 3,990 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ शतक और 16 अर्धशतक आए। सोफी डिवाइन ने वनडे करियर में 107 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

सोफी डिवाइन के टी20 करियर को देखें, तो इस बैटिंग ऑलराउंडर ने 146 मुकाबलों में 28.12 की औसत के साथ 3431 रन जुटाए। इसमें एक शतक और 21 अर्धशतक भी हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में सोफी ने देश के लिए 119 विकेट भी हासिल किए।

यह भी पढ़ें:  आईटीबीपी ने लगातार तीसरी बार नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप जीती

सोफी साल 2020 में न्यूजीलैंड की महिला टीम की स्थायी कप्तान बनीं, उन्होंने तब से टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 2024 में उनकी कप्तानी में देश ने टी20 विश्व कप खिताब पर अपना कब्जा जमाया। सोफी डिवाइन, सुजी बेट्स के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे ज्यादा कैप्ड महिला वनडे खिलाड़ी हैं।

वह 3,990 रनों के साथ न्यूजीलैंड की ऑल-टाइम महिला वनडे रन-स्कोरर की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। वह विश्व कप के अंत तक 4 हजार रन का आंकड़ा छूने से महज 10 रन ही दूर हैं।

सोफी डिवाइन (107 विकेट) न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे ली ताहुहू हैं, जिन्होंने 97 मुकाबलों में 115 शिकार किए हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  सलुवा पुरानी बस्ती की वार्षिक साधारण बैठक संपन्न

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खेल की खबरें | जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के कारण एशेज से बाहर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *