IMG 20251209 WA0013

मेदिनीपुर नगरपालिका की पहल पर राज्य सरकार की नई योजना ‘हॉकर लोन 2025’

खड़गपुर। राज्य सरकार ने राज्य के हॉकरों के समर्थन और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए एक नई योजना “हॉकर लोन 2025” शुरू की है। इस नई योजना को लेकर मेदिनीपुर नगरपालिका की सभाकक्ष में एक सभा आयोजित हुई।

कार्यक्रम में मेदिनीपुर नगरपालिका के चेयरमैन सौमेन खां, उप-नगर प्रमुख मौउ राय, 23 नंबर वार्ड की पार्षद चंद्राणी दास, सौरव बसु, इंद्रजीत पानिग्राही सहित नगरपालिका के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में छोटे कारोबारियों को कम ब्याज दर पर लोन के चेक और डिसबर्समेंट लेटर प्रदान किए गए। कुल 324 लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे उनकी स्वीकृत लोन राशि जमा की गई।

इसके अलावा कार्यक्रम में जिले के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर और केनरा बैंक, इंडियन बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक भी उपस्थित थे।

मेदिनीपुर नगरपालिका ने भविष्य में भी छोटे कारोबारियों को वित्तीय सहायता और विकासात्मक कार्यों में समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − twelve =