तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। सीपीआईएम की पश्चिम मेदिनीपुर जिला समिति की छठी बैठक में राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और राज्य समिति के सदस्य परेश पाल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से 13 सदस्यों की एक नई जिला सचिव मंडली का गठन किया गया।
नई जिला सचिव मंडल के सदस्य विजय पाल, तापस सिन्हा, गीता हांसदा, अशोक सांतरा, समर मुखर्जी, मेघनाद भुईयां, गोपल प्रमाणिक, कमल पलमल, उत्तम मंडल, सौगत पंडा, सुकुमार आचार्य, प्राणकृष्ण मंडल और सबुज घोराई को जिला सचिव मंडल के सदस्य के रूप में चुना गया है।
उल्लेखनीय है कि ये सभी पूर्व जिला समिति के सचिव मंडल के सदस्य थे और अधिकांश वाम छात्र-युवा आंदोलन से उभरे हैं। बैठक मेदिनीपुर शहर के मीरबाजार के कृषक भवन सभागार में आयोजित की गई थी।
अपने संबोधन में सदस्यों ने कहा कि नई जिला सचिव मंडल के गठन के साथ ही पार्टी की गतिविधियों को और मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

