IMG 20250127 WA0007

पान एसोसिएशन की नई दिल्ली इकाई ने धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस समारोह

नई दिल्ली। पान एसोसिएशन ने 76वां गणतंत्र दिवस और सम्मान समारोह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के नजदीक बाबा हरिदास वाटिका, इंदिरा एंक्लेव में मुबारकपुर रोड कराडी, दिल्ली 86 में संस्था के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजय दास ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवजी ततवा, राष्ट्रीय महासचिव हरिशंकर दास, संगठन मंत्री राज कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दास, नरेश दास, शशिकांत प्रसाद, जयदीप दास, हैप्पी दास, प्रमोद दास, सुनील दास, संतोष दास, अमित कुमार दास, ओ.पी. शर्मा, विनोद चौपाल के साथ-साथ दिल्ली एनसीआर के सैकड़ों समाजिक कार्यकर्ता और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवियों ने अपने स्वजातीय लोगों के बीच समाजिक एकजुटता और परस्पर सहयोग को बढ़ावा देने पर अपने-अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश कश्यप द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:  बंगाल : कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में तुरंत कक्षाएं शुरू करने की कोई योजना नहीं है : पार्थ

उल्लेखनीय है कि यह संस्था बुनकर समाज अर्थात पान समाज के लोगो की सर्वभारतीय संस्था है और यह संपूर्ण भारत में फैले अपने समाज के लोगों के बीच शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं परस्पर सहयोग करने का कार्य करती है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मुंबई प्रवासी तथा बिहार निवासी शंकर दास हैं।

संस्था पान एसोसियेशन नई दिल्ली में रजिस्टर्ड है और बिहार समेत भारत के कई राज्यों में इसकी शाखाएं हैं। संस्था का नई दिल्ली में पंजीकृत कार्यालय – प्लॉट 78, सैनिक एनक्लेव, सेक्टर 3, गांधी चौक/तिरंगा चौक के नजदीक, मोहन गार्डन, उत्तम नगर, नई दिल्ली – 110059 में स्थित है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *