नई दिल्ली। सामाजिक संस्था पान एसोसिएशन (पंजी. नई दिल्ली) की दिल्ली प्रदेश इकाई की तरफ से 1 अगस्त 2026, शाम को हावड़ा से संस्था के मुख्य मार्गदर्शक; राज कुमार गुप्त, मुजफ्फरपुर से संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी; वीरेंद्र कुमार वीरु तथा पटना से पान शिक्षा मिशन के मुख्य संरक्षक और पान एसोसिएशन के शुभचिंतक इंजीनियर सूरज प्रसाद के नई दिल्ली पहुंचने पर सभी समाजसेवियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र व माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के कश्मीरी गेट के नजदीक जीरो पुस्ता, कैथवाड़ा, उस्मानपुर में संजय दास के आवास पर की गई थी। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष; शिवाजी तांतवा, दिल्ली प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष; संजय दास, उपाध्यक्ष; मिथलेश कश्यप,
सचिव; नंदकिशोर प्रसाद, संगठन मंत्री; राज कुमार प्रसाद, मीडिया प्रभारी; राजेश रंजन, किरारी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष; शशिकांत प्रसाद, उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष; सज्जन दास, तथा संस्था के कर्मठ कार्यकर्ता अमित कुमार, विकाश जी और राकेश जी उपस्थित रहे।
आज के कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ मार्गदर्शक राज कुमार गुप्त ने संस्था को और भी सुचार रूप से चलाने के लिए केंद्रीय कमेटी तथा बिहार इकाई के पुनर्गठन तथा मीडिया प्रभारियों को अपने कार्य को मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही दिल्ली इकाई के अब तक के कार्यों की सराहना किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संस्था के अब तक के कार्यकलापों पर गहन मंथन किया तथा निकट भविष्य में समाजसेवा के कार्यक्रमों को और भी सुचारू रूप से कैसे किया जाए इस पर भी विचार किया।
मुम्बई से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शंकर कुमार दास ने इस तरह के स्वागत सम्मान कार्यक्रम पर अपनी सहमति प्रदान किया और आशा व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारीगण अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा सभी का धन्यवाद और उज्वल भविष्य की कामना व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि पान एसोसिएशन एक सामाजिक संस्था है और इसमें विभिन्न राजनीतिक विचारधारा वाले पान समाज के लोग जुड़े हुए हैं। इन सभी का एक ही उद्देश्य है कि पूरे भारत में पान समाज के लोगों को एक झंडे के नीचे लाया जाए और समाज के लोगों की शैक्षणिक और आर्थिक विकाश में सुधार किया जाए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

