नई दिल्ली। 28 फरवरी 2026, शनिवार शाम को पान एसोसिएशन की नई दिल्ली इकाई ने किरारी विधान सभा क्षेत्र के श्रीराम वाटिका में होली मिलन समारोह काफी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ आयोजित किया।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव; हरिशंकर दास, प्रदेश उपाध्यक्ष; मिथलेश कश्यप, प्रदेश सचिव; नन्द किशोर प्रसाद ताँती, कोषाध्यक्ष; शशिकांत प्रसाद ताँती, किरारी अध्यक्ष; नरेश दास, बवाना अध्यक्ष; राजेश कुमार पान साथ ही लक्ष्मण तांती, धर्मेन्द्र ताती, विनोद ताँती, भरत ताँती, ऋषि ताँती, विकाश ताँती, शिव कुमार तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम काफी हर्षोल्लास व समाजिक विचार के साथ मनाया गया तथा उपस्थित सभी वक्ताओं ने आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता पर जोर दिया। समाज का शैक्षणिक, आर्थिक और वैचारिक मजबूती और सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

पान एसोसिएशन नई दिल्ली इकाई की तरफ से समस्त देश वासियों और समाज को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



