Pregnent

गर्भावस्था संबंधी स्वास्थ्य जटिलताओं का पहले पता लगाएगा नया रक्त परीक्षण

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों की एक टीम ने एक नया रक्त परीक्षण विकसित किया है, जो गर्भावस्था के शुरुआती चरण में ही संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाने में सक्षम है।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, क्वींसलैंड विश्वविद्यालय (यूक्यू) के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में बताया कि उनका “नैनोफ्लावर सेंसर” नवजात शिशुओं के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना को कम कर सकता है।

यह परीक्षण गर्भवती महिला के रक्त में विशेष जैविक संकेतकों (बायोमार्कर्स) की जांच करता है। यह गर्भकालीन मधुमेह, समय से पहले जन्म का खतरा और उच्च रक्तचाप जैसी जटिलताओं का पता 11 सप्ताह की गर्भावस्था में ही लगा सकता है।

यूक्यू के क्लिनिकल रिसर्च सेंटर के वैज्ञानिक कार्लोस सालोमोन गैल्लो ने बताया कि उनकी टीम ने इस सेंसर को 201 गर्भवती महिलाओं के रक्त सैंपल पर आजमाया और उनमें संभावित जटिलताओं का सफलतापूर्वक पता लगाया।

गैल्लो ने कहा, “अभी अधिकतर गर्भावस्था संबंधी समस्याओं का पता दूसरी या तीसरी तिमाही में चलता है, जिससे समय पर इलाज कर पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस नई तकनीक की मदद से गर्भवती महिलाएं पहले ही डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं। हमने पाया कि हमारा बायोसेंसर 90% से अधिक सटीकता के साथ जटिलताओं की पहचान कर सकता है।”

उन्होंने यह भी बताया कि यह तकनीक एनआईसीयू में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या कम कर सकती है और आपातकालीन सिजेरियन जैसी गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं को रोकने में मदद कर सकती है। इससे स्वास्थ्य व्यवस्था को हर साल करोड़ों डॉलर की बचत हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  मधुमेह के पैर के अल्सर में एंडोवस्कुलर प्रबंधन के महत्व की पड़ताल

इस शोध में शामिल ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट फॉर बायोइंजीनियरिंग एंड नैनो टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक मुस्तफा कमाल मसूद ने बताया कि यह तकनीक नैनोसेंसर का उपयोग करके ऐसे संकेतकों की पहचान करती है, जो मौजूदा परीक्षणों में पकड़ में नहीं आते। यह शोध प्रतिष्ठित पत्रिका ‘साइंस एडवांसेज’ में प्रकाशित हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बिग बॉस 18 फेम अभिनेत्री यामिनी मल्होत्रा का "ताज प्रेम"
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  ये 3 योगासन दिलाएंगे पीरियड में होने वाले दर्द और ऐंठन से छुटकारा

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 18 =