खड़गपुर। मेदिनीपुर और तमलुक में एक अनोखा आयोजन हुआ, जहां मेदिनीपुर क्विज सेंटर सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने नवीन रक्तदाताओं और महिला रक्तदाताओं को सम्मानित किया। इस आयोजन में 18 से 22 वर्ष की आयु के रक्तदाताओं और हाल ही में रक्तदान शुरू करने वाली महिला रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
रक्तदाताओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें एक पौधा भी दिया गया, जो हरियाली का संदेश देता है। मेदिनीपुर में क्विज सेंटर के मानव दीवार कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया, जबकि तमलुक में रत्नाली शांतितला मिलन संघ क्लब प्रांगण में क्विज सेंटर और मिलन संघ के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया गया।
क्विज सेंटर के सचिव सुजन बेरा ने बताया कि नवीन और महिला रक्तदाताओं को लगातार रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर क्विज सेंटर द्वारा मेदिनीपुर शहर के खुदीराम मोड़ के पास स्थित मानव दीवार का 165वां एपिसोड आयोजित किया गया, जिसमें जरूरतमंद लोगों को उपयोगी पुराने कपड़े वितरित किए गए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

