राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना में नवीन नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

नागदा, उज्जैन। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शहेनाज शेख तथा राष्ट्रीय कार्यालय प्रमुख डॉ. प्रभु चौधरी ने विभिन्न पदो पर नवीन नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंदरलाल जोशी सूरज ने देते हुए बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यशवंत भण्डारी ‘यश‘ झाबुआ, सरोज दवे भोपाल, डॉ. जी सरोज शिमोगा, डॉ. अनवर शेख पुणे, राष्ट्रीय सचिव डॉ. अरूणा सराफ इन्दौर, खुशबू सिंह रायपुर,

अनीता चौधरी जलगांव महाराष्ट्र, डॉ. अरूणा हिरेमठ रायचूर कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अनीता तिवारी भोपाल प्रदेश महासचिव गरिमा प्रपन्ना (उन्हेल) छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जया सिंह रायपुर प्रदेश महासचिव भुवनेश्वरी जायसवाल को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

ताजा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =