Images 2021 10 11T012522.491

इसी महीने के अन्त में ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज होगी नेहा शर्मा की ‘आफत-ए-इश्क’

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा की आने वाली फिल्म ‘आफत-ए-इश्क’ 29 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। नेहा शर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘आफत-ए-इश्क’ को लेकर चर्चा में हैं। नेहा शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस फिल्म की रिलीड डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। उन्होंने लिखा, “आप लोगों के लिए प्यार के इस श्रम को लाने का आखिरकार समय आ गया है।

लव में है रिस्क, आ रही है ‘आफत-ए-इश्क’ 29 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर।” गौरतलब है कि इंद्रजीत नट्टोजी ने फिल्म ‘आफत-ए-इश्क’ का निर्देशन किया है। यह पुरस्कार विजेता हंगेरियन फिल्म ‘लिजा, द फॉक्स-फेयरी’ का भारतीय रूपांतरण है। फिल्म का निर्माण जी-5 स्टूडियोज द्वारा किया गया है। फिल्म में नेहा शर्मा के अलावा दीपक डोबरियाल, अमित सियाल, नमित दास और इला अरुण भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =